फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET Process After UG Result 2022 Know What Will be The Procedure After NEET Result 2022

NEET UG 2022: नीट रिजल्ट के बाद अब क्या होगी अगली प्रक्रिया, किन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत, यहां पढ़ें

Thu, 08 Sep 2022 09:16 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 08 Sep 2022 09:16 AM IST
सार

NEET UG 2022: दावा किया जा रहा है कि काउंसलिंग सितंबर और अक्तूबर महीने में ही आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए MCC की आधिकारिक वेबसाइट www.mcc.nic.in पर नजर बना कर रखें।

विज्ञापन
NEET Process After UG Result 2022 Know What Will be The Procedure After NEET Result 2022
NEET UG 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

NEET UG 2022: आखिरकार 18 लाख उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हुए और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से NEET UG 2022 के परिणाम को जारी कर दिया गया है। परिणाम बीते 07 सितंबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किए गए हैं। जो भी उम्मीदवार इस साल परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in और ntaresults.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। अब नीट के परिणाम जारी होने के बाद छात्रों के मन में यह सवाल है कि अगली प्रक्रिया क्या होगी? आइए इस खबर में हम आपको इस सवाल का उत्तर देते हैं-: 

विज्ञापन

अखिल भारतीय कोटा सीट पर काउंसलिंग
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी यानी की एमसीसी की ओर से सबसे पहले मेडिकल कॉलेजों के अखिल भारतीय कोटा की 15 फीसदी सीटों के लिए काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। डीम्ड यूनिवर्सिटी, सेंट्रल यूनिवर्सिटी,ईएसआईसी एएफएमसी, बीचएयू, एएमयू के लिए भी काउंसलिंग होगी। डेटा के मुताबिक  साल 2022 में 607 मेडिकल और 315 डेंटल कॉलेजों में अखिल भारतीय कोटा की 91,415 एमबीबीएस, 26,949 बीडीएस , 52,720 आयुष और 603 BVSc एंड AH सीटें हैं। एमसीसी द्वारा इन सीटों के भरने के लिए चार राउंड में काउंसलिंग कराई जाएगी। ये हैं- राउंड-1, राउंड-2, स्ट्रे वैकेंसी और मॉपअप राउंड।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेट कोटा की सीट पर काउंसलिंग
अखिल भारतीय कोटा की सीटों के अलावा राज्य कोटा की 85 फीसदी मेडिकल सीटों के लिए काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा। नीट परीक्षा में सफल उम्मीदवार राज्य और अखिल भारतीय दोनों ही काउंसलिंग में भाग लेने के योग्य होते हैं।

विज्ञापन

कब होगी काउंसलिंग?
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी/MCC की ओर से अब तक काउंसलिंग का आधिकारिक शेड्यूल नहीं जारी किया गया है। कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि काउंसलिंग सितंबर और अक्तूबर महीने में ही आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए MCC की आधिकारिक वेबसाइट www.mcc.nic.in पर नजर बना कर रखें।

इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत

  • एनटीए नीट स्कोर रैंक के साथ नीट 2022 का स्कोर कार्ड।
  • एनटीए नीट 2022 परीक्षा का प्रवेश पत्र।
  • उम्मीदवारों के आयु प्रमाण के लिए जन्म प्रमाण पत्र या कक्षा 10वीं की मार्कशीट या प्रमाण-पत्र होना चाहिए।
  • क्वालीफाइंग एग्जाम के लिए कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा की उत्तीर्ण मार्कशीट।
  • कोई भी वैध फोटो आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि।
  • 8-10 पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो।
  • आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए जाति प्रमाण पत्र और पीडब्ल्यूडी प्रमाण-पत्र आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed