NEET PG Counselling 2023: नीट पीजी स्कोर कार्ड कब होंगे जारी, एमसीसी कब से शुरू करेगी काउंसलिंग प्रक्रिया?
NEET PG Counselling 2023: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से नीट पीजी स्कोर कार्ड जल्द जारी किए जाने वाले हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET PG Score Card and Counselling 2023 Schedule: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से नीट पीजी स्कोर कार्ड जल्द जारी किए जाने वाले हैं। नीट पीजी रिजल्ट में क्वालिफाई कर चुके उम्मीदवारों को पूरा ध्यान नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट- पोस्ट ग्रेजुएट यानी NEET PG 2023 की काउंसलिंग प्रक्रिया को लेकर है।
हालांकि, एनबीई द्वारा स्कोर कार्ड 25 मार्च, 2023 को जारी किए जाने थे। उम्मीदवार इस तारीख के बाद नियमित तौर पर चेक कर सकेंगे। एनबीईएमएस की ओर से उम्मीदवारों के व्यक्तिगत स्कोर कार्ड natboard.edu.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे।
NEET PG Counselling 2023 काउंसलिंग के लिए आवेदन कहां?
प्रवेश प्रक्रिया को पूरा करने के लिए योग्य उम्मीदवारों का अगला कदम NEET PG काउंसलिंग के लिए आवेदन करना होगा। अखिल भारतीय कोटा की 50 प्रतिशत सीटों के लिए उम्मीदवारों को mcc.nic.in पर मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) के पास आवेदन करना होगा। राज्य कोटे की सीटों के लिए उन्हें संबंधित राज्य प्राधिकरणों के माध्यम से आवेदन करना होगा।
NEET PG Counselling 2023 अंतरिम रूप से भाग लेने की अनुमति दी जाएगी
सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने कहा था कि जो लोग 15 जुलाई तक इंटर्नशिप पूरी नहीं करते हैं और बिना प्रमाण पत्र के हैं, उन्हें अंतरिम रूप से भाग लेने की अनुमति दी जाएगी। इसलिए उम्मीद है कि 15 जुलाई तक नीट पीजी काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो सकती है। हालांकि, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नीट पीजी काउंसलिंग के आधिकारिक कार्यक्रम के लिए नियमित रूप से मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की वेबसाइट देखते रहें।
NEET PG Score Card 2023: स्कोर कार्ड डाउनलोड करने की आसान प्रक्रिया
-
राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर लॉग ऑन करें। -
होम पेज पर उम्मीदवार NEET-PG 2023 चुनें। -
नीट पीजी 2023 स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें। -
अपने क्रेडेंशियल दर्ज करके लॉग इन करें। -
अब आपका नीट पीजी 2023 स्कोर कार्ड प्रदर्शित होगा। -
विवरण जांचें और इसे अपने डिवाइस पर सहेजें। -
भविष्य के संदर्भ के लिए एक-दो प्रिंट आउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X