फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET PG Exam City Slip Released at nbe.edu.in; Admit card will be out on 8 August

NEET PG 2024: नीट पीजी के लिए शहर सूचना पर्ची हुई जारी, अब एडमिट कार्ड का इंतजार!

Thu, 01 Aug 2024 01:42 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 01 Aug 2024 01:42 PM IST
सार

NEET PG 2024: एनबीईएमएस ने नीट पीजी परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जान सकते हैं कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में स्थित होगा। एडमिट कार्ड 8 अगस्त को जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
NEET PG Exam City Slip Released at nbe.edu.in; Admit card will be out on 8 August
NEET PG 2024, नीट पीजी 2024 - फोटो : Amar ujala

विस्तार

NEET PG Exam City Slip: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर के लिए शहर की सूचना पर्ची जारी कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अब जान सकते हैं कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में स्थित होगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in. और natboard.edu.in. पर जाकर शहर सूचना पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

8 अगस्त को जारी किया जाएगा एडमिट कार्ड

सिटी स्लिप जारी होने के बाद, एनबीईएमएस 8 अगस्त को एडमिट कार्ड जारी करेगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करना होगा। गौरतलब है कि परीक्षा शहर सूचना पर्ची एडमिट कार्ड से अलग है। एडमिट कार्ड बाद में जारी किया जाएगा।

उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे डाउनलोड करने के बाद एडमिट कार्ड पर सभी आवश्यक जानकारी जैसे - उम्मीदवार का नाम, आवेदन संख्या, जन्म तिथि, परीक्षा तिथि, परीक्षा समय, परीक्षा का पता, परीक्षा केंद्र का नाम और श्रेणी को ध्यान से चेक कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

11 अगस्त को होगी परीक्षा

परीक्षा स्थल और शिफ्ट की जानकारी एडमिट कार्ड के माध्यम से दी जाएगी, जो 8 अगस्त को वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। परीक्षा 11 अगस्त को आयोजित की जाएगी।

परीक्षा में शामिल होने वाले आवेदकों को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें अपने पासपोर्ट साइज एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट साथ लाना अनिवार्य है। पासपोर्ट साइज रंगीन होना चाहिए और बैकग्राउंड सफेद होना चाहिए और पासपोर्ट साइज के लिए दिए गए बॉक्स से बड़ा नहीं होना चाहिए।

पहले यह परीक्षा 23 जून को आयोजित होने वाली थी और बाद में अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन में अनियमितताओं के कारण 'एहतियाती उपाय' के रूप में कुछ घंटे पहले स्थगित कर दिया गया था।  यह चौथी बार था जब NEET PG की परीक्षा तिथि बदली गई थी। पहले यह 3 मार्च को आयोजित होने वाली थी, बाद में इसे 7 जुलाई के लिए स्थगित कर दिया गया था।और फिर 23 जून को आम चुनाव के कारण इसे पुनः आगे बढ़ा दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed