फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET PG Counselling 2025: MCC revises seat matrix, total AIQ seats reduced to 28,663

NEET PG Counselling 2025: एमसीसी ने सीट मैट्रिक्स में किया संशोधन; 103 सीटें हटाई गईं, अब कुल 28,663 उपलब्ध

Fri, 31 Oct 2025 03:10 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 31 Oct 2025 03:10 PM IST
सार

NEET PG Counselling 2025: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट पीजी काउंसलिंग के लिए सीट मैट्रिक्स में संशोधन किया है। अब कुल 28,663 सीटें उपलब्ध होंगी। संशोधन के तहत 103 सीटें हटाई गईं और 6 नई सीटें जोड़ी गई हैं।

विज्ञापन
NEET PG Counselling 2025: MCC revises seat matrix, total AIQ seats reduced to 28,663
NEET PG Counselling 2025 - फोटो : Adobe Stock (अमर उजाला ग्राफिक्स)

विस्तार

NEET PG Counselling 2025: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET PG 2025) की काउंसलिंग के लिए सीट मैट्रिक्स में संशोधन किया है। संशोधित ऑल इंडिया कोटा (AIQ) सीट आवंटन अब कुल 28,663 सीटों का हो गया है। पहले जारी सीट मैट्रिक्स में 28,760 सीटें थीं, जिनमें से 103 सीटें हटाई गई हैं और 6 नई सीटें जोड़ी गई हैं।

विज्ञापन


यह संशोधन शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए भाग लेने वाले कॉलेजों और उनके कोर्सों से प्राप्त नवीनतम डेटा के आधार पर किया गया है।

NEET PG 2025 Seat Matrix: सीट मैट्रिक्स

एमसीसी की वेबसाइट पर जारी जानकारी के अनुसार, अंतिम सीट मैट्रिक्स के पहले चरण में 49 एमडी और एमएस सीटें तथा 54 डीएनबी सीटें वापस ली गई हैं, जबकि 6 नई सीटें निजी अस्पतालों से जोड़ी गई हैं। पिछले सीट मैट्रिक्स में कुल 25,760 सीटें थीं, जिनका वर्गीकरण इस प्रकार था -

  • ऑल इंडिया कोटा (AIQ): 12,678 सीटें
  • सेंट्रल इंटरनल कोटा: 804 सीटें
  • डीम्ड यूनिवर्सिटी श्रेणी: 6,156 सीटें
  • डीएनबी श्रेणी: 9,122 सीटें


एमसीसी ने छात्रों से अपील की है कि वे संशोधित सीट मैट्रिक्स की जांच आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर करें ताकि वे अद्यतन जानकारी के आधार पर अपनी प्राथमिकताएं तय कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 नवंबर तक कर सकते हैं पंजीकरण

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, राउंड 1 पंजीकरण प्रक्रिया 5 नवंबर, 2025 तक एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in  पर जारी रहेगी। एमडी, एमएस और पीजी डिप्लोमा कोर्सों के लिए चॉइस फिलिंग भी शुरू हो चुकी है। विकल्प भरने और लॉक करने की प्रक्रिया 5 नवंबर 2025 तक जारी रहेगी। इसके बाद सीट आवंटन परिणाम 8 नवंबर 2025 को घोषित किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 9 नवंबर से 14 नवंबर 2025 के बीच आवंटित कॉलेजों में रिपोर्टिंग या ज्वाइनिंग करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed