फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET PG counselling 2024 schedule revised after cut-off reduction; Check all dates here

NEET PG Counselling 2024: नीट पीजी काउंसलिंग के तीसरे राउंड का कार्यक्रम संशोधित, 15 जनवरी तक करें पंजीकरण

Sat, 11 Jan 2025 07:08 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 11 Jan 2025 07:08 PM IST
सार

NEET PG Counselling: एमसीसी ने नीट पीजी काउंसलिंग के तीसरे राउंड की तिथियां संशोधित की हैं। पंजीकरण की समयसीमा 15 जनवरी तक बढ़ी। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) ने 4 जनवरी को नीट पीजी कट-ऑफ को घटा दिया है।
 

विज्ञापन
NEET PG counselling 2024 schedule revised after cut-off reduction; Check all dates here
NEET PG Counselling 2024, नीट पीजी काउंसलिंग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NEET PG Counselling 2024: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने पर्सेटाइल में कमी के बाद राउंड 3 के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट - पोस्टग्रेजुएट (NEET PG 2024) काउंसलिंग की संशोधित तिथियों की घोषणा की है। नीट पीजी राउंड 3 काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन की समय सीमा 15 जनवरी तक बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन

4 जनवरी को कटऑफ को घटा दिया गया था

एमसीसी नीट पीजी काउंसलिंग 2024 को राउंड 2 प्रवेश प्रक्रिया के बाद रोक दिया गया था। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) ने 4 जनवरी को सामान्य श्रेणी के लिए नीट पीजी कट-ऑफ को घटाकर 15 प्रतिशत कर दिया और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी कट-ऑफ को घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया। पीजी मेडिकल कॉलेजों में खाली सीटों को भरने के लिए यह फैसला लिया गया।

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, नीट पीजी राउंड 3 च्वाइस फिलिंग 12 जनवरी से शुरू होकर 16 जनवरी तक चलेगी। जो उम्मीदवार कम कट-ऑफ पर्सेटाइल के अनुसार पीजी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए पात्र हैं, वे 15 जनवरी तक पंजीकरण करा सकेंगे।

इस बीच, सुप्रीम कोर्ट राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनईबीएमएस) और परीक्षा पारदर्शिता नीट पीजी परीक्षा 2024 के खिलाफ याचिकाओं पर 21 जनवरी को सुनवाई करेगा। भाग लेने वाले मेडिकल कॉलेजों को 24 जनवरी शाम 5 बजे तक इंट्रामसीसी पोर्टल, intramcc.nic.in पर पीजी सीटों की संख्या अपलोड करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

MCC NEET PG Counselling Schedule 2024: नीट पीजी का कार्यक्रम
 

नीट पीजी राउंड 3 काउंसलिंग  तारीख
तीसरे राउंड के लिए पंजीकरण 26 दिसंबर से 15 जनवरी
विकल्प भरना और लॉक करना 12 जनवरी से 16 जनवरी
सीट आवंटन की प्रक्रिया 16 से 17 जनवरी
सीट आवंटन परिणाम 18 जनवरी
आवंटित कॉलेजों में रिपोर्टिंग और ज्वाइनिंग 18 जनवरी और 25 जनवरी
नीट पीजी मॉप-अप राउंड
मॉप-अप काउंसलिंग के लिए पंजीकरण  3 से 5 फरवरी
विकल्प भरना और लॉक करना 3 से 6 फरवरी
सीट आवंटन की प्रक्रिया 6 से 7 फरवरी
सीट आवंटन परिणाम 8 फरवरी
आवंटित कॉलेजों में रिपोर्टिंग और ज्वाइनिंग  8 से 15 फरवरी
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed