NEET PG Counselling: नीट पीजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड का सीट आवंटन घोषित, ऐसे चेक करें अपना अलॉटमेंट स्टेटस
NEET PG Counselling 2024: एमसीसी ने नीट पीजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए सीट आवंटन परिणाम की घोषणा कर दी है। जिन भी उम्मीदवार इस राउंड में हिस्सा लिया था, वे अपना आवंटन स्टेटस देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MCC NEET PG Counselling 2024: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने आज नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्टग्रेजुएट (NEET PG) काउंसलिंग के दूसरे राउंड का सीट आवंटन परिणाम घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने राज्य के मेडिकल, डेंटल कॉलेजों में एमडी, एमएस, एमडीएस कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट पीजी काउंसलिंग के लिए पंजीकरण और विकल्प भरे थे, वे आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in. पर अलॉटमेंट रिजल्ट देख सकते हैं।
आवश्यक दस्तावेज
- एमसीसी द्वारा जारी आवंटन पत्र
- एनबीई द्वारा जारी एडमिट कार्ड
- एनबीई द्वारा जारी किया गया नीट पीजी परिणाम या रैंक लेटर
- एमबीबीएस, बीडीएस प्रथम, द्वितीय और तृतीय व्यावसायिक परीक्षाओं की अंकतालिकाएं
- एमबीबीएस, बीडीएस डिग्री प्रमाण पत्र, अनंतिम प्रमाण पत्र
20 दिसंबर तक करना होगा कॉलेज में रिपोर्ट
काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, सीट आवंटित उम्मीदवारों को 13 से 20 दिसंबर के बीच मूल दस्तावेजों के साथ आवंटित संस्थानों में रिपोर्ट करना होगा। कॉलेज 21 से 22 दिसंबर के बीच शामिल हुए उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन करेंगे और डेटा को एमसीसी के साथ साझा करेंगे। जो उम्मीदवार राउंड 2 में सीट सुरक्षित नहीं कर सके, वे राउंड 3 में आवेदन कर सकेंगे।
एमसीसी ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "यह सभी उम्मीदवारों की जानकारी के लिए है कि नीट पीजी काउंसलिंग 2024 के राउंड 2 के लिए प्रोविजनल रिजल्ट अब उपलब्ध है। परिणाम में किसी भी तरह की विसंगति को तुरंत डीजीएचएस के एमसीसी को 13.12.2024 को सुबह 11:00 बजे तक ईमेल आईडी: mccresultquery@gmail.com पर ईमेल के माध्यम से सूचित किया जा सकता है, जिसके बाद प्रोविजनल रिजल्ट को 'फाइनल' माना जाएगा।"
नीट पीजी सीट आवंटन परिणाम कैसे चेक करें?
नीट पीजी राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम की जांच करने के चरण नीचे दिए गए हैं।
- एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in. पर जाएं।
- होमपेज पर पीजी मेडिकल टैब पर क्लिक करें।
- सीट आवंटन परिणाम के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- सीट आवंटन परिणाम प्रदर्शित किया जाएगा।
- डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
कमेंट
कमेंट X