फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET PG Counselling 2022 registration begins for mop up round on mcc.nic.in,

NEET PG Counselling 2022: नीट पीजी काउंसलिंग मॉप अप राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां जानें आसान प्रक्रिया

Thu, 03 Nov 2022 10:33 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 03 Nov 2022 10:33 AM IST
सार

NEET PG Counselling 2022: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर यानी नीट (NEET) पीजी (Post Graduate) मॉप-अप राउंड काउंसलिंग पंजीकरण लिंक सक्रिय हो गया है और उम्मीदवार 04 नवंबर, 2022 तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

विज्ञापन
NEET PG Counselling 2022 registration begins for mop up round on mcc.nic.in,
NEET PG Counselling 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NEET PG Counselling 2022: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर यानी नीट (NEET) पीजी (Post Graduate) मॉप-अप राउंड काउंसलिंग पंजीकरण लिंक सक्रिय हो गया है और उम्मीदवार 04 नवंबर, 2022 तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी, एमसीसी पीजी मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट पीजी काउंसलिंग 2022 आयोजित कर रही है। नीट पीजी काउंसलिंग 2022 के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार वेबसाइट पर जा सकते हैं और अपने नीट पीजी रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन कर सकते हैं।  

विज्ञापन

नीट पीजी काउंसलिंग के लिए आवेदन करने के लिए विस्तृत प्रक्रिया यहां बताई गई है। जिन उम्मीदवारों को मॉप अप राउंड में सीटें आवंटित की जाएंगी, उन्हें 10 से 14 नवंबर, 2022 के बीच अपने नीट पीजी सीट आवंटन आदेश के अनुसार निर्दिष्ट पाठ्यक्रम और कॉलेज में रिपोर्ट करना और शामिल होना होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

नीट पीजी काउंसलिंग 2022 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पूछे गए दस्तावेज जमा करने होंगे। उम्मीदवार संबंधित विश्वविद्यालयों/ संस्थानों द्वारा सफल सत्यापन के बाद आगे के काउंसलिंग राउंड के लिए आगे बढ़ सकेंगे। नीट पीजी काउंसलिंग के लिए आवेदन कैसे करें? इसका आसान तरीका भी यहां बताया गया है।
 

विज्ञापन

NEET PG Counselling 2022: मॉप-अप राउंड शेड्यूल

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    नीट पीजी 2022 मॉप अप राउंड काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन की तारीख : 04 नवंबर तक
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    च्वॉइस फिलिंग/ लॉकिंग : 01 नवंबर से 05 नवंबर तक
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    संबंधित विश्वविद्यालयों/संस्थानों द्वारा आंतरिक उम्मीदवारों का सत्यापन : 04 से 06 नवंबर तक
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सीट आवंटन की प्रक्रिया : 07 नवंबर और 08 नवंबर को
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    नीट पीजी मॉप अप राउंड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की तारीख : 09 नवंबर, 2022
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    फिजिकल रिपोर्टिंग करना : 10 से 14 नवंबर तक

NEET PG Counselling 2022: मॉप-अप राउंड में ऐसे करें आवेदन

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- mcc.nic.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    नीट पीजी मॉप अप राउंड रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अपने NEET PG रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    विवरण जमा करें और NEET PG लॉग इन एक्सेस करें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    काउंसलिंग के लिए रजिस्टर करें और पूछे गए विवरण जमा करें।
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    भविष्य के संदर्भों के लिए पेज को डाउनलोड करें और प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed