फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET PG and MDS registration for 2nd round counseling begins

NEET PG: आज से शुरू हुए काउंसलिंग के दूसरे राउंड के आवेदन, जान लें अंतिम तिथि

Wed, 03 Jun 2020 02:16 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Wed, 03 Jun 2020 02:16 PM IST
विज्ञापन
NEET PG and MDS registration for 2nd round counseling begins
नीट 2020 - फोटो : Amar Ujala

NEET PG 2020: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC- The Medical Counselling Committee) ने एक हफ्ते पहले NEET PG और MDS राउंड 2 काउंसलिंग की तिथि जारी कर दी थी। जारी हुए नोटिस के अनुसार, राउंड टू काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 3 जून, 2020 यानी आज से शुरू हो गई है। 3 जून से 9 जून के बीच अभ्यर्थी दूसरे दौर की काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। वहीं आवेदक 9 जून को दोपहर 12 बजे तक पंजीकरण शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। उम्मीदवार वेबसाइट पर शेड्यूल की जांच कर सकते हैं। उम्मीदवार आगे दिए लिंक के माध्यम से भी अपना शेड्यूल देख सकते हैं। ध्यान दें कि एमएमसी की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in है। डीम्ड / सेंट्रल यूनिवर्सिटीज, ईएसआईसी और एएफएमसी इंस्टीट्यूट के लिए ऑल इंडिया कोटा की 50 फीसदी सीटों के लिए हर साल काउंसलिंग की जा रही है। 

विज्ञापन


मुख्य तिथियों की जानकारी-

  1. नए पंजीकरण की शुरुआत तिथि- 3 जून, 2020
  2. दूसरे दौर की काउंसलिंग के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि - 9 जून, 2020 - सुबह 10 बजे तक
  3. ऑप्शन भरने की तारीखें- 4- जून 9 जून, 2020
  4. दूसरे दौर का परिणाम- 12 जून, 2020
  5. संस्थान में शामिल होने की अंतिम तिथि- 18 जून, 2020


मुख्य जानकारी-
वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने NEET PG 2020 उत्तीर्ण किया था, लेकिन पहले दौर की काउंसलिंग के लिए पंजीकरण नहीं कर पाए थे, अब इस दौर में आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि काउंसलिंग का दूसरा राउंड में वे भी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने पहले राउंड के लिए पंजीकरण कराया था, लेकिन उन्हें कोई सीट आवंटित नहीं की गई थी। वे अब 2 राउंड के  दौर के लिए भी पंजीकरण कर सकेंगे ।अपडेट के लिए उम्मीदवारों को MCC की आधिकारिक वेबसाइट की जांच करने की सलाह दी जाती है।   

विज्ञापन


नोटिस पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed