NEET PG Admit Card Date OUT: कल जारी होगा नीट पीजी का प्रवेश पत्र, सुबह इतने बजे से कर सकेंगे डाउनलोड
NEET PG Admit Card 2025: एनबीईएमएस ने नीट पीजी प्रवेश पत्र जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। परीक्षा 3 अगस्त को आयोजित होनी है, जिसके लिए प्रवेश पत्र कल, 31 जुलाई को जारी कर दिया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET PG 2025 Admit Card: राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (NBE) ने नीट पीजी परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि घोषित कर दी है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे कल से आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
एनबीईएमएस कल, 31 जुलाई को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर (NEET PG 2025) एडमिट कार्ड जारी करेगा। उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण का उपयोग करके एडमिट कार्ड देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
NEET PG Admit Card 2025 Release Date and Time: कल 10 बजे से डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र
एनबीई के ताजा नोटिस के अनुसार, नीट पीजी के परीक्षार्थी कल, 31 जुलाई को सुबह 10 बजे से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश पत्र इस पोर्टल cdn3.digialm.com/EForms/configuredHtml/1815/93433/login.html से डाउनलोड किया जा सकेगा।
एनबीई ने कहा है कि अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से एक दिन पहले परीक्षा केंद्र के स्थान पर परिचित हो जाएं ताकि परीक्षा केंद्र पर देरी से पहुंचने की संभावना से बचा जा सकेगा।
किसी भी प्रश्न के लिए एनबीईएमएस से हेल्पलाइन नंबर +91-7996165333 या संचार वेब पोर्टल exam.natboard.edu.in/communication.php?page=main पर संपर्क कर सकते हैं।
NEET PG Admit card Download: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र
नीट पीजी के लिए पंजीकृत अभ्यर्थी कल जारी होने के बाद अपना प्रवेश पत्र नीच बताए चरणों का पालन करके डाउनलोड कर सकेंगे।
- सबसे पहले एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- यहां नीट पीजी 2025 वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अब नीट पीजी प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
- प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
कमेंट
कमेंट X