फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET PG 2026 Application Last Date Today: Apply Before 11:55 PM at natboard.edu.in

NEET PG 2026: नीट पीजी के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बेहद करीब, जानें कितना समय बाकी? तुरंत भरें फॉर्म

Mon, 20 Jul 2026 11:06 AM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Mon, 20 Jul 2026 11:06 AM IST
सार

NEET PG 2026: नीट पीजी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बेहद करीब है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) 21 जुलाई रात 11:55 बजे आवेदन प्रक्रिया बंद कर देगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम समय का इंतजार न करते हुए तुरंत आवेदन कर दें।
 

विज्ञापन
NEET PG 2026 Application Last Date Today: Apply Before 11:55 PM at natboard.edu.in
अंतिम तिथि नजदीक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

NEET PG 2026: नीट पीजी में शामिल होने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम खबर है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) कल, यानी 21 जुलाई 2026 को NEET PG के लिए आवेदन प्रक्रिया समाप्त कर देगा। उम्मीदवार रात 11:55 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन


बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आवेदन के लिए आखिरी समय तक इंतजार न करें। अंतिम दिन वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने की वजह से वेबसाइट धीमी पड़ सकती है या तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं। ऐसे में समय रहते आवेदन पूरा करना बेहतर रहेगा।

विज्ञापन

NEET PG के जरिए किन कोर्सों में मिलता है दाखिला?

नीट पीजी देशभर के मेडिकल कॉलेजों में स्नातकोत्तर मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। इसके माध्यम से एमडी (MD), एमएस (MS), पीजी डिप्लोमा और अन्य पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कोर्सों में दाखिला दिया जाता है।

कब होगी परीक्षा और कब आएगा एडमिट कार्ड?

NBEMS के जारी कार्यक्रम के अनुसार, NEET PG 2026 परीक्षा 30 अगस्त 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 27 अगस्त 2026 को जारी किए जाएंगे। वहीं, उम्मीदवारों को 11 अगस्त 2026 को उनके टेस्ट सिटी की जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: NEET PG का फॉर्म भरने से पहले जरूर पढ़ें NBEMS की नई एडवाइजरी, बदल गए कई नियम

विज्ञापन

NEET PG 2026 का पूरा शेड्यूल

कार्यक्रम तारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू 1 जुलाई 2026 (शाम 5:00 बजे)
आवेदन की अंतिम तारीख 21 जुलाई 2026 (रात 11:55 बजे)
आवेदन सुधार (एडिट) विंडो 25 जुलाई से 28 जुलाई 2026
फोटो, हस्ताक्षर और अन्य इमेज सुधार विंडो 31 जुलाई से 10 अगस्त 2026
टेस्ट सिटी की जानकारी जारी 11 अगस्त 2026
एडमिट कार्ड जारी 27 अगस्त 2026
NEET PG 2026 परीक्षा 30 अगस्त 2026
इंटर्नशिप पूरी करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026
परिणाम घोषित 30 सितंबर 2026


यह भी पढ़ें: कब होगी नीट पीजी परीक्षा, कितनी है फीस? जानें पूरा विवरण और नए दिशानिर्देश

NEET PG 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले natboard.edu.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर Examination टैब पर क्लिक करें।
  • इसके बाद NEET PG विकल्प चुनें।
  • अब Application Link पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर दिए गए सभी जरूरी निर्देश ध्यान से पढ़ें।
  • पहले रजिस्ट्रेशन करके यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त करें।
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरें।
  • निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।
  • अंत में कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed