{"_id":"686f84a8101b28a1c00c876b","slug":"neet-pg-2025-nbems-warns-candidates-against-fake-notices-and-messages-know-details-2025-07-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NEET PG 2025: फर्जी नोटिस और मैसेज से सावधान रहें नीट पीजी के अभ्यर्थी; एनबीईएमएस ने जारी की एडवाइजरी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NEET PG 2025: फर्जी नोटिस और मैसेज से सावधान रहें नीट पीजी के अभ्यर्थी; एनबीईएमएस ने जारी की एडवाइजरी
Thu, 10 Jul 2025 02:46 PM IST
शिवम गर्ग
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Thu, 10 Jul 2025 02:46 PM IST
सार
NBEMS Notice to NEET PG Candidates: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस ने नीट पीजी के उम्मीदवारों को फर्जी नोटिस, SMS और सोशल मीडिया संदेशों से सतर्क रहने को कहा है। एनबीई ने बताया कि सभी आधिकारिक नोटिस में QR कोड होता है जिसकी मदद से उनकी सत्यता जांची जा सकती है।
विज्ञापन
NEET PG 2025
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET PG 2025: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नीट पीजी 2025 की परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों को एक जरूरी चेतावनी जारी की है। बोर्ड ने कहा है कि फर्जी नोटिस, ईमेल, SMS और सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही भ्रामक सूचनाओं से छात्र सावधान रहें। NBEMS के अनुसार, कई उम्मीदवारों को झूठे परिणाम या रैंकिंग से जुड़ी जानकारी भेजी जा रही है, जो कि पूरी तरह फर्जी और भ्रामक हैं।
बोर्ड ने यह भी बताया है कि जुलाई 2020 के बाद से NBEMS द्वारा जारी सभी आधिकारिक नोटिस में QR कोड शामिल होता है। इस कोड को स्कैन करने पर उम्मीदवार सीधे उस नोटिस के आधिकारिक वेबपेज पर पहुंच जाते हैं, जिससे वे यह सत्यापित कर सकते हैं कि सूचना असली है या नहीं।
विज्ञापन
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दलाल या एजेंट के बहकावे में न आएं जो झूठे वादे करके पैसा या व्यक्तिगत जानकारी लेने की कोशिश करते हैं। किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए केवल NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट और संचार माध्यमों का ही उपयोग करें।
यहां क्लिक करके पढ़ें एडवाइजरी...
विज्ञापन
हर नोटिस में होता है QR कोड
NBEMS ने साफ कहा है कि वह किसी भी उम्मीदवार को अच्छे अंक दिलाने संबंधी कोई ईमेल या SMS नहीं भेजता। अगर किसी उम्मीदवार को ऐसा कोई संदेश प्राप्त होता है या सोशल मीडिया पर वायरल होता है, तो वह सबसे पहले NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट https://natboard.edu.in या https://nbe.edu.in पर जाकर उसकी सत्यता की जांच करें।
विज्ञापन
बोर्ड ने यह भी बताया है कि जुलाई 2020 के बाद से NBEMS द्वारा जारी सभी आधिकारिक नोटिस में QR कोड शामिल होता है। इस कोड को स्कैन करने पर उम्मीदवार सीधे उस नोटिस के आधिकारिक वेबपेज पर पहुंच जाते हैं, जिससे वे यह सत्यापित कर सकते हैं कि सूचना असली है या नहीं।
विज्ञापन
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दलाल या एजेंट के बहकावे में न आएं जो झूठे वादे करके पैसा या व्यक्तिगत जानकारी लेने की कोशिश करते हैं। किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए केवल NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट और संचार माध्यमों का ही उपयोग करें।
यहां क्लिक करके पढ़ें एडवाइजरी...
NEET PG 2025: महत्वपूर्ण तिथियां
| ईवेंट | तिथि |
|---|---|
| परीक्षा शहर चुनने की विंडो | 13 - 17 जून 2025 |
| एडिट विंडो | 20 - 22 जून 2025 |
| एग्जाम सिटी स्लिप जारी | 21 जुलाई 2025 |
| एडमिट कार्ड जारी | 31 जुलाई 2025 |
| परीक्षा तिथि | 3 अगस्त 2025 |
| परिणाम घोषित होने की तिथि | 3 सितंबर 2025 (अनुमानित) |
| रैंक कार्ड जारी | जल्द घोषित होगा |
| AIQ 50% सीटों के लिए मेरिट लिस्ट | जल्द घोषित होगी |
| इंटर्नशिप पूर्ण करने की अंतिम तिथि | 31 जुलाई 2025 |
| काउंसलिंग शुरू होने की तिथि | जल्द घोषित होगी |
कमेंट
कमेंट X