फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET PG 2024 exam tomorrow; Here are dress code, exam day guidelines and admit card download link

NEET PG: नीट पीजी के अभ्यर्थी अच्छे से समझ लें एनबीईएमएस के दिशा-निर्देश; वरना परीक्षा में हो सकती है परेशानी

Sat, 10 Aug 2024 05:01 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 10 Aug 2024 05:01 PM IST
सार

NEET PG 2024 Guidlines: नीट पीजी परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले गाइडलाइंस को अच्छे से समझ लेना चाहिए। परीक्षा केंद्र पर किसी तरह की असुविधा न हो, इसलिए दिशा-निर्देशों को समझ लेना चाहिए।

विज्ञापन
NEET PG 2024 exam tomorrow; Here are dress code, exam day guidelines and admit card download link
NEET PG 2024, नीट पीजी 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

NEET PG 2024: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस (NBEMS) कल 11 अगस्त को नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट - पोस्टग्रेजुएट (NEET PG 2024) परीक्षा आयोजित करेगा। एमडी, एमएस और पीजी डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन के लिए नीट पीजी परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को सत्यापन के लिए natboard.edu.in. से डाउनलोड किए गए एडमिट कार्ड को परीक्षा केंद्र पर साथ ले जाना होगा।

विज्ञापन


परीक्षा स्थगित करने से सुप्रीम कार्ट का इनकार
पेपर लीक के आरोपों और अन्य प्रशासनिक कारणों से नीट पीजी परीक्षा की तिथि तीन बार स्थगित की जा चुकी है। 9 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने दूर-दराज के परीक्षा केंद्रों के आवंटन का हवाला देते हुए नीट पीजी को स्थगित करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई की। हालांकि, शीर्ष न्यायालय ने यह कहते हुए परीक्षा को टालने से इनकार कर दिया कि इससे 2 लाख उम्मीदवारों को नुकसान होगा।
विज्ञापन


वरिष्ठ अधिवक्ता संजय हेगड़े ने कल शीर्ष अदालत को बताया कि नीट पीजी परीक्षा केंद्रों की संख्या भी घटाकर 500 कर दी गई है। उन्होंने इस बार दो पालियों में परीक्षा आयोजित किए जाने के कारण सामान्यीकरण पद्धति के बारे में उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई चिंताओं के बारे में भी बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके जवाब में, एनबीईएमएस ने आज एक स्पष्टीकरण जारी किया जिसमें कहा गया कि नीट पीजी के परिणाम आईएनआई सीईटी के लिए एम्स द्वारा प्रयोग में लाई जाने वाली सामान्यीकरण पद्धति का उपयोग करके तैयार किए जाएंगे।

नीट पीजी गाइडलाइंस
जो भी छात्र कल नीट पीजी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, उन्हें दिशा-निर्देश अच्छे से समझ लेने चाहिए। उम्मीदवार नीचे नीट पीजी परीक्षा से जुड़ी गाइडलाइंस पढ़ सकते हैं।

  • अभ्यर्थियों को ए 4 आकार के कागज पर नीट पीजी हॉल टिकट प्रिंट कर परीक्षा केंद्र पर ले जाना आवश्यक है।
  • अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए आवंटित परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने की सलाह दी जाती है।
  • सभी निर्धारित दस्तावेज साथ लेकर जाएं, जैसे एडमिट कार्ड, वैध आईडी प्रूफ और फोटोग्राफ; जिन्हें प्रवेश के समय सत्यापित किया जाएगा।
  • परीक्षा केंद्र के अंदर कोई भी प्रतिबंधित वस्तु ले जाने से बचें।
  • परीक्षा हॉल के अंदर फेस मास्क का उपयोग वर्जित है।
  • NEET PG ड्रेस कोड के अनुसार, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी आभूषण, धूप का चश्मा या भारी कपड़े न पहनें।
  • यदि आपको परीक्षण केंद्र के अंदर दवा या चिकित्सा सहायता उपकरणों का उपयोग करने की आवश्यकता हो तो सहायक चिकित्सा दस्तावेज साथ रखें।
  • परीक्षा के लिए बायोमेट्रिक आधारित पंजीकरण में आने वाली कठिनाइयों से बचने के लिए अपनी उंगलियों पर मेंहदी या रंगों का टैटू बनवाने से बचें।
  • प्रश्न-पत्र के समयबद्ध अनुभागों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed