फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET PG 2024 Cut-Off Percentile for All Categories reduced, MCC released notice, read here

NEET PG 2024: नीट पीजी कटऑफ में हुआ बदलाव, सभी श्रेणियों के लिए कम की गई कटऑफ प्रतिशत; यहां देखें

Sat, 04 Jan 2025 08:23 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 04 Jan 2025 08:23 PM IST
सार

NEET PG 2024 Cut-Off Reduces: एनएमसी ने नीट पीजी कटऑफ में संशोधन किया है। इस संशोधन के बाद नीट पीजी कटऑफ सभी श्रेणियों के लिए घटा दी गई है। संशोधित कटऑफ आगे के राउंड के लिए लागू होगी।
 

विज्ञापन
NEET PG 2024 Cut-Off Percentile for All Categories reduced, MCC released notice, read here
NEET PG 2024, नीट पीजी 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

NEET PG 2024 Cut-Off: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर (NEET PG 2024) के लिए कटऑफ प्रतिशत को कम करने की घोषणा की गई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (एमओएचएफडब्ल्यू) और राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के परामर्श से किया गया यह समायोजन सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों पर लागू होता है।

विज्ञापन

NEET PG Cut-Off: नीट पीजी की कटऑफ घटी

इस संबंध में जारी एमसीसी के एक बयान में कहा गया है, "एनएमसी के परामर्श से स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार, नीट पीजी काउंसलिंग 2024 के लिए पर्सेंटाइल कम कर दिया गया है।"

  • सामान्य और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवार जो 15 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करते हैं, वे नीट पीजी 2024 काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र होंगे।
  • एससी, एसटी, ओबीसी और पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए संशोधित योग्यता प्रतिशत 10 प्रतिशत और उससे अधिक निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगे के राउंड में लागू होगी संशोधित कटऑफ 

दिल्ली उच्च न्यायालय ने पीजी मेडिकल प्रवेश में छूट का अनुरोध करने वाली एक याचिका पर सुनवाई करते हुए शेष राउंड के लिए नीट पीजी कट-ऑफ प्रतिशत में कमी करने का निर्देश दिया। यह निर्णय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के बीच परामर्श के बाद लिया गया।

विज्ञापन

पहले भी हुआ है कटऑफ में बदलाव

पिछले साल, सभी श्रेणियों में नीट पीजी क्वालीफाइंग पर्सेंटाइल को घटाकर शून्य कर दिया गया था। 2022 में, सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ को 50वें पर्सेंटाइल से घटाकर 35वें पर्सेंटाइल कर दिया गया। अनारक्षित दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए, कट-ऑफ को 45वें पर्सेंटाइल से घटाकर 20वें पर्सेंटाइल कर दिया गया। इस बीच, एससी, एसटी और ओबीसी श्रेणियों (इन श्रेणियों के दिव्यांग उम्मीदवारों सहित) के छात्रों के लिए कट-ऑफ को 40वें पर्सेंटाइल से घटाकर 20वें पर्सेंटाइल कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed