NEET PG 2023: अगले साल कब होगी नीट पीजी परीक्षा और कब शुरू होंगे आवेदन? यहां जानें सभी अपडेट
NEET PG 2023 Exam: स्नातकोत्तर मेडिकल यानी चिकित्सा पाठयक्रमों में दाखिले के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी नीट पीजी 2023 परीक्षा की पांच मार्च, 2023 को हो सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Medical Education NEET PG 2023 Exam: स्नातकोत्तर मेडिकल यानी चिकित्सा पाठयक्रमों में दाखिले के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी नीट पीजी 2023 परीक्षा की पांच मार्च, 2023 को हो सकती है। नीट पीजी की यह परीक्षा अंतिम होगी। नीट पीजी 2023 पंजीकरण दिसंबर 2022 में शुरू होने की संभावना है। नीट पीजी परीक्षा पैटर्न के अनुसार, प्रश्न-पत्र में 200 प्रश्न हैं जो तीन भागों- पार्ट ए (प्री-क्लिनिकल), पार्ट बी (पैरा-क्लिनिकल), और पार्ट सी (क्लिनिकल) आदि में विभाजित हैं। परीक्षा की अवधि तीन घंटे 30 मिनट होगी। मार्किंग स्कीम के अनुसार, सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाते हैं और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काट लिया जाता है।
NEET PG 2023 पुराने प्रश्न-पत्र करें डाउनलोड
नीट पीजी 2023 पाठ्यक्रम में एमसीआई द्वारा जारी स्नातक चिकित्सा शिक्षा विनियमों के अनुसार विषय शामिल हैं। पाठ्यक्रम से महत्वपूर्ण विषयों और प्रश्न-पत्रों में पूछे जाने वाले प्रश्नों के प्रकार की बेहतर समझ प्राप्त करने के लिए, नीट पीजी के पुराने प्रश्न-पत्र डाउनलोड करें। नीट पीजी के परीक्षार्थियों ने नैदानिक स्थितियों पर आधारित लगभग 90 फीसदी प्रश्नों के साथ 2022 की परीक्षा को मध्यम स्तर का माना है।
NEET PG 2023 क्वालिफाइंग कट ऑफ पर्सेंटाइल
जीएन, जीएन-पीडब्ल्यूडी और एससी/ एसटी/ ओबीसी/ पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के लिए क्वालिफाइंग नीट पीजी कट ऑफ पर्सेंटाइल क्रमशः 50, 45 और 40 है। हालांकि, 2022 क्वालिफाइंग नीट एमडीएस कट ऑफ पर्सेंटाइल सभी श्रेणियों के लिए 25 पर्सेंटाइल कम किया गया है। नीट पीजी 2022 कट ऑफ संशोधित स्कोर जनरल श्रेणी के लिए 201, एससी/ एसटी/ ओबीसी श्रेणी के लिए 169 और जनरल पीडब्ल्यूडी श्रेणी के लिए 186 हैं।
NEET PG 2023 की परीक्षा तिथियां
-
NEET PG 2023 के लिए पंजीकरण से शुरू : दिसंबर 2022 में संभावित -
NEET PG 2023 पंजीकरण की अंतिम तिथि : जनवरी 2023 -
NEET PG 2023 एडमिट कार्ड : फरवरी 2023 -
NEET PG 2023 की परीक्षा तिथि : पांच मार्च, 2023 -
NEET PG 2023 का रिजल्ट : अप्रैल 2023 -
NEET PG 2023 स्कोर कार्ड : अप्रैल 2023 -
NEET PG 2023 AIQ की 50 फीसदी सीटों के लिए संभावित परिणाम : मई 2023 में -
NEET PG 2023 काउंसलिंग शेड्यूल : जून 2023
कमेंट
कमेंट X