NEET PG 2022: नीट पीजी काउंसलिंग स्थगित, एमसीसी ने जारी किया अर्जेंट नोटिस
NEET PG 2022 Counsellling Postponed by MCC: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट पीजी (NEET PG) काउंसलिंग 2022 को स्थगित कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET PG 2022 Counseling Postponed: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट पीजी (NEET PG) काउंसलिंग 2022 को स्थगित कर दिया है। एमसीसी ने इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। हालांकि, अभी नई तारीख का एलान नहीं किया गया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, नीट पोस्ट ग्रेजुएट काउंसलिंग 01 सितंबर, 2022 से शुरू होनी थी।
नीट पीजी सीट संख्या में होगी बढ़ोतरी
नेशनल मेडिकल कमीशन यानी एनएमसी के दिशा-निर्देश के आधार पर मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने फिलहाल इसे टाल दिया है। बताया गया है कि नीट पीजी काउंसलिंग प्रक्रिया नए कॉलेज और सीट संख्या में बढ़ोतरी को लेकर टाली गई है। जिससे कि ज्यादा उम्मीदवारों को स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा पाठ्यक्रमों में प्रवेश मिलने का रास्ता साफ हो सकेगा।
काउंसलिंग की नई तिथियों के बारे में अपडेट
राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) की ओर से नीट पीजी 2022 का रिजल्ट जारी किए जाने के बाद ही से उम्मीदवार बेसब्री के साथ नीट पीजी काउंसलिंग की तिथियों का एलान होने का प्रतीक्षा कर रहे थे। हालांकि, उम्मीदवारों की इंतजार की समय-सीमा अब एक बार फिर से बढ़ गई हैं। नीट पोस्ट ग्रेजुएट 2022 की परीक्षा क्वालीफाई कर चुके उम्मीदवार मेडिकल काउंसलिंग कमेटी यानी एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.mic.in पर काउंसलिंग की नई तिथियों के बारे में अपडेट के लिए विजिट करते रहें।
सुप्रीम कोर्ट ने दी थी नीट पीजी काउंसलिंग को हरी झंडी
हालांकि, इस बीच, सुप्रीम कोर्ट से हाल ही में नीट पीजी काउंसलिंग प्रक्रिया को हरी झंडी मिली थी। उम्मीदवारों की ओर से दायर याचिका के खारिज किए जाने के बाद नीट पीजी काउंसलिंग 01 सितंबर से ही शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई थी। नीट पीजी 2022 के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया का संचालन मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से किया जाएगा। एमसीसी ने नीट पीजी एमएस और एमडीएस 50 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटा और 100 प्रतिशत डीम्ड / केंद्रीय विश्वविद्यालय कोटा के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग / आवंटन प्रक्रिया का अस्थायी कार्यक्रम जारी किया था, जिसे अब टाल दिया गया है।
कमेंट
कमेंट X