फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET MDS Result Out, Check NEET Master of Dental Surgery Counselling 2023 Schedule, Process, Allotment Result

NEET MDS 2023: नीट एमडीएस इस दिन से डाउनलोड कर सकेंगे स्कोर कार्ड, यहां पढ़ें काउंसलिंग की पूरी डिटेल

Mon, 13 Mar 2023 07:41 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 13 Mar 2023 07:41 PM IST
सार

NEET MDS Result Score Card & NEET MDS Counselling 2023: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) और मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से नीट एमडीएस (NEET MDS) के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाने वाली है। 

विज्ञापन
NEET MDS Result Out, Check NEET Master of Dental Surgery Counselling 2023 Schedule, Process, Allotment Result
नीट एमडीएस (NEET MDS) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NEET MDS Counselling 2023 and NEET MDS Result & Score Card: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) और मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से नीट एमडीएस (NEET MDS) के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाने वाली है। विभिन्न एमडीएस पाठ्यक्रमों में 2023-24 सत्र के प्रवेश के लिए परीक्षा एक मार्च, 2023 को आयोजित की गई थी। 

विज्ञापन

NBEMS द्वारा शुक्रवार, 10 मार्च को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट-मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (NEET MDS) का रिजल्ट जारी किया है। परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर परिणाम देख सकते हैं। नीट एमडीएस स्कोर कार्ड 20 मार्च के बाद डाउनलोड किए जा सकेंगे। 

विज्ञापन

NEET MDS Counselling 50 फीसदी एआईक्यू सीटों पर दाखिले

नीट एमडीएस 2023 काउंसलिंग 50 फीसदी अखिल भारतीय कोटा (AIQ) में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी। डीम्ड/ केंद्रीय विश्वविद्यालय, ईएसआईसी और सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा संस्थान। नीट एमडीएस काउंसलिंग और सीट आवंटन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

नीट एमडीएस काउंसलिंग के लिए पंजीकरण के बाद, उम्मीदवारों को कॉलेजों और विशिष्टताओं के अपने विकल्पों को भरना होगा। भरे गए इन विकल्पों के आधार पर, नीट एमडीएस रैंक, सीट की उपलब्धता, आरक्षण मानदंड और अन्य कारकों के आधार पर नीट एमडीएस सीट आवंटन किया जाएगा। AIQ योजना के तहत लगभग 1,326 मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (MDS) सीटों पर प्रवेश के लिए NEET MDS 2023 काउंसलिंग की जाएगी।

 

NEET MDS Counselling इनका रखें ध्यान

उम्मीदवारों को नीट एमडीएस 2023 काउंसलिंग से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों का ध्यान रखना चाहिए, जैसे राउंड -1 के लिए च्वॉइस फिलिंग, च्वॉइस लॉकिंग, राउंड -1 की सीट प्रोसेसिंग, प्रोविजनल अलॉटमेंट रिजल्ट की घोषणा, फाइनल अलॉटमेंट रिजल्ट की घोषणा, राउंड -1 के लिए रिपोर्टिंग , नीट एमडीएस 2023 कट ऑफ आदि जल्द ही घोषित किए जाएंगे।

 

विज्ञापन

NEET MDS Counselling कहां-कहां होंगे दाखिले?

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सभी डेंटल कॉलेज में 50% अखिल भारतीय कोटा सीटों पर
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    डीम्ड विश्वविद्यालयों में 100% सीटों पर
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 100% सीटों पर
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा संस्थानों में 100% सीटों पर
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    ईएसआईसी कॉलेज में 100% सीटों पर

 

NEET MDS Result Score Card 2023 कैसे चेक करें?

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवार NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर nbe.edu.in या natboard.edu.in पर जाएं।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    "नीट-एमडीएस 2023 का परिणाम स्कोर कार्ड" पर क्लिक करें।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    स्क्रीन पर एक पीडीएफ पॉप अप होगा।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    नोटिफिकेशन में दिए गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    नीट एमडीएस पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    NEET MDS परिणाम देखें और डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed