फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET MDS 2024 application begins apply now at natboard.edu.in

NEET MDS 2024: नीट एमडीएस के लिए पंजीकरण शुरू, देखें पूरा कार्यक्रम

Wed, 31 Jan 2024 12:54 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 31 Jan 2024 12:54 PM IST
सार

NEET MDS 2024 : एनबीईएमएस की तरफ से नीट एमडीएस के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा कार्यक्रम देख सकते हैं।

विज्ञापन
NEET MDS 2024 application begins apply now at natboard.edu.in
नीट एमडीएस (NEET MDS) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NEET MDS 2024 : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नीट एमडीएस 2024 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नीट एमडीएस प्रवेश के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 19 फरवरी, 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र एडिट विंडो 22 फरवरी से 25 फरवरी 2024 तक खुली रहेगी।

विज्ञापन

NEET MDS 2024 महत्वपूर्ण तिथियां

  • नीट एमडीएस आवेदन पत्र में अपलोड की इमेज को सुधारने के लिए फाइनल विंडो 05 मार्च से 07 2024 तक खुली रहेगी। इस दौरान उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में हस्ताक्षर, फोटोग्राफ, अंगूठे का निशान सुधार सकते हैं।

  • नीट एमडीएस प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड 13 मार्च 2024 को जारी किया जाएगा।

  • नीट एमडीएस प्रवेश परीक्षा 18 मार्च 2024 को आयोजित की जाएगी। 

  • नीट एमडीएस प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट 18 अप्रैल 2024 को घोषित किया जाएगा।

  • नीट-एमडीएस 2024 इंटर्नशिप पूरा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2024 तक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

NEET MDS 2024 पात्रता मानदंड

मास्टर इन डेंटल सर्जरी (MDS) पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए उम्मीदवार के पास किसी विश्वविद्यालय या संस्थान द्वारा दी गई बैचलर इन डेंटल सर्जरी की मान्यता प्राप्त डिग्री होनी चाहिए और राज्य डेंटल काउंसिल के साथ पंजीकृत होना चाहिए। अनिवार्य रोटेटरी इंटर्नशिप किया होना चाहिए। किसी अनुमोदित/मान्यता प्राप्त डेंटल कॉलेज में एक वर्ष का अनुभव होना जरूरी है।

विज्ञापन

NEET MDS 2024 ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।

  • नीट एमडीएस परीक्षा लिंक पर जाएं।

  • पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण पूरा करें।

  • अब आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।

  • फॉर्म सबमिट करें और आगे के लिए प्रिंटआउट ले लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed