फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET MDS 2024 admit card releasing today at nbe.edu.in; exam postponement case listed in Supreme Court

NEET MDS 2024: आज जारी होगा नीट एमडीएस एडमिट कार्ड, परीक्षा स्थगित करने पर आज सुनवाई कर सकता है सुप्रीम कोर्ट

Fri, 15 Mar 2024 09:16 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 15 Mar 2024 09:16 AM IST
सार

NEET MDS 2024 Admit Card: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन, आज नीट एमडीएस का एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। पंजीकृत उम्मीदवार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद इसे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन
NEET MDS 2024 admit card releasing today at nbe.edu.in; exam postponement case listed in Supreme Court
नीट एमडीएस (NEET MDS) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NEET MDS 2024: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन, आज नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट - मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी (NEET MDS 2024) के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आज आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। नीट एमडीएस परीक्षा का आयोजन 18 मार्च, 2024 को किया जाएगा।

विज्ञापन


हाल ही में, नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने नीट एमडीएस 2024 के लिए इंटर्नशिप पूरा करने की समय सीमा 30 जून तक बढ़ा दी और पात्र बनने वाले उम्मीदवारों के लिए नीट एमडीएस पंजीकरण सुविधा फिर से खोल दी थी। उम्मीदवारों को 11 मार्च तक परीक्षा के लिए आवेदन करने की अनुमति दी गई थी।
विज्ञापन


दूसरी ओर, परीक्षा स्थगित करने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई कर सकता है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा NEET MDS परीक्षा स्थगित करने पर निर्णय नहीं लेने के बाद उम्मीदवारों ने फिर से शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया था। शीर्ष अदालत ने फरवरी में NEET MDS 2024 स्थगन मामले का निपटारा करते हुए कहा था कि केंद्र "इस मुद्दे पर निर्णय लेने के लिए अधिक उपयुक्त है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल के घटनाक्रम में, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि उत्तर-पूर्व में कोई NEET MDS परीक्षा केंद्र नहीं होने का दावा करने वाली रिपोर्ट झूठी हैं। MoHFW ने बताया कि शिलांग, नाहरलागुन, कोहिमा, आइजोल, गुवाहाटी और कोलकाता सहित उत्तर-पूर्वी राज्यों में परीक्षा केंद्र हैं। मंत्रालय ने आगे कहा कि दूसरी पंजीकरण विंडो के दौरान केवल 560 उम्मीदवारों ने NEET MDS 2024 के लिए पंजीकरण कराया।


कई छात्रों और डॉक्टरों के संगठनों ने सोशल मीडिया अभियान चलाया और मनसुख मंडाविया के साथ-साथ प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर NEET MDS 2024 को जुलाई तक स्थगित करने की मांग की, जिसमें तैयारी के कम समय, हजारों उम्मीदवारों की अयोग्यता का हवाला दिया गया और कहा गया कि काउंसलिंग केवल अगस्त में शुरू होगी। अभ्यर्थियों को महीनों इंतजार कराना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed