NEET MDS 2022: नीट एमडीएस अखिल भारतीय कोटा सीटों के लिए मेरिट सूची जारी, यहां देखे
NEET MDS 2022: राष्ट्रीय परीक्षण बोर्ड की ओर से नीट एमडीएस परीक्षा का आयोजन देशभर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 2 मई, 2022 को किया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET MDS 2022: राष्ट्रीय परीक्षण बोर्ड (NBE) नीट एमडीएस/NEET MDS 2022 के परीक्षा के लिए अखिल भारतीय कोटा के सीटों (50%) की मेरिट सूची जारी कर दी है। वहीं, परीक्षा के स्कोरकार्ड को जारी करने की तारीख की भी घोषणा की जा चुकी है। जिन उम्मीदवारों ने इस साल नीट एमडीएस परीक्षा में भाग लिया था, वे जारी की गई मेरिट सूची को राष्ट्रीय परीक्षण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
NEET MDS 2022: इस तारीख को जारी होंगे स्कोरकार्ड
राष्ट्रीय परीक्षण बोर्ड नीट एमडीएस परीक्षा के तहत छात्रों के स्कोरकार्ड को 22 जुलाई, 2022 को जारी कर दिया जाएगा। छात्रों अपने स्कोरकार्ड को इस तारीख से आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें कि परीक्षा बोर्ड छात्रों को स्कोरकार्ड निजी तौर पर नहीं भेजेगा।
NEET MDS 2022: इस तारीख को हुई थी परीक्षा
राष्ट्रीय परीक्षण बोर्ड की ओर से नीट एमडीएस परीक्षा का आयोजन देशभर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 2 मई, 2022 को किया गया था। परीक्षा सीबीटी मोड में तीन घंटों के लिए आयोजित की गई थी। वहीं, बोर्ड ने परीक्षा के परिणाम की घोषणा 27 मई, 2022 को कर दी थी।
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की ओर से अब जल्द ही मेरिट सूची में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को काउंसलिंग की प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस चरण में छात्रों को पंजीकरण, च्वाइस फिलिंग और शुल्क भुगतान संबंधित कार्य पूरे करने होंगे। बता दें कि इस काउंसलिंग के माध्यम से कुल 1326 एमडीएस सीटों को भरा जाएगा।
- सबसे पहले छात्र एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे नीट एमडीएस मेरिट लिस्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर मेरिट लिस्ट एक पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।
- अब पीडीएफ में Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर सर्च करें।
- इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
कमेंट
कमेंट X