फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET counseling process started by MCC, understand the entire process from Success Moksh counselor-safalta

MCC द्वारा नीट काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू, सफलता मोक्ष काउंसलर से समझें पूरी प्रक्रिया

Sat, 17 Aug 2024 02:47 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pushpendra Mishra Updated Sat, 17 Aug 2024 02:47 PM IST
सार

आल इंडिया कोटे के अंतर्गत सरकारी कॉलेजों की 15 प्रतिशत सीटें इस काउंसिलिंग प्रक्रिया के तहत भरी जाएंगी।

विज्ञापन
NEET counseling process started by MCC, understand the entire process from Success Moksh counselor-safalta
AIQ MCC Counselling - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

नीट में सफल होने वाले युवाओं के लिए मेडिकल काउंसिल कमेटी (MCC) ने आल इंडिया कोटे के तहत नीट काउंसिलिंग की शुरूआत कर दी है। जिसके पहले राउंड के रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। 164 से लेकर 720 अंक तक के विद्यार्थी इस नीट काउंसिलिंग में हिस्सा ले सकते हैं। एमसीसी नीट काउंसिलिंग की 3 राउंड में होने वाली काउंसिलिंग प्रक्रिया के तहत आल इंडिया कोटे में सरकारी कॉलेजों की 15 प्रतिशत सीटें भरी जाएंगी। बाकी 85 प्रतिशत सीटें राज्य कोटे की काउंसिलिंग से भरी जाएंगी। इसे और सरल भाषा में समझते हैं कि अगर आप किसी शहर में रहते हैं वहां के सरकारी कॉलेज में अगर 100 सीटें हैं तो 15 सीट आल इंडिया कोटे से भरी जाएगी और 85 सीटें राज्य कोटे से भरी जाएंगी।

विज्ञापन

 

कैसे करें रजिस्ट्रेशन

आल इंडिया कोटे में एमसीसी की वेबसाइट पर जाकर आपको रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी है। यहां जाकर आपको नीट यूजी काउंसिलिंग पर रजिस्टर करना होगा। रजिस्ट्रेशन के समय खुले फॉर्म में रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर, नाम, मां का नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ईमेल आइडी आदि लिखकर सबमिट करना होगा। यहां रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद एक रजिस्ट्रेशन स्लिप जनरेट होगी जिसे आप सेव कर लेंगे।

विज्ञापन


दूसरा स्टेप

सेंकेंड स्टेप में आपको नीट काउंसिलिंग की फीस जमा करनी है। आल इंडिया काउंसिलिंग में हम दो तरह के कॉलेज के लिए फीस जमा करते हैं। 15 प्रतिशत आल इंडिया के कोटे के सेंट्रल यूनिवर्सिटीज और डीम्ड यूनिवर्सिटीज।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके बाद स्टेप 3 में च्वाइस फिलिंग करें

ये च्वाइस फिलिंग स्टेप बहुत महत्वपूर्ण होता है अगर आपके 590 अंक हैं और किसी के 570 अंक हैं तो आपके च्वाइस फिलिंग की गलती की वजह से हो सकता है आपको वो कॉलेज न मिल पाए वहां 570 वाले को एडमिशन मिल जाए। तो किसी भी तरह की काउंसिलिंग सहायता के लिए आप सफलता मोक्ष के टोल फ्री नंबर 1800-571-0202 पर कॉल कर सकते हैं। आपकी आल इंडिया रैंकिंग और प्रिफरेंस के अनुसार सीटों का एलॉटमेंट किया जाएगा। सीट लॉकिंग प्रक्रिया से पहले आप अपनी च्वाइस को बदल सकते हैं लेकिन लॉकिंग के बाद आपको कॉलेज बदलने की अनुमति नहीं होगी।

 

स्टेप 4 में सीट एलोकेशन का रिजल्ट जारी होता है

तीसरा स्टेप पूरा करने के बाद आप एक प्रिंटआउट के जरिये च्वाइस का प्रिफरेंस देख सकते हैं। जब आपको सीट मिल जाती है तो आपको उस कॉलेज में जाकर अपने दस्तावेजों को वेरीफाई कराना है। दस्तावेजों में एडमिट कार्ड, नीट रिजल्ट, नीट फॉ़र्म, नीट सीट एलॉटमेंट लेटर, पेमेंट स्लिप, कक्षा 10, 12वीं की मार्कशीट अटेस्टेट फोटो कॉपी, 8 पासपोर्ट साइज फोटोग्रॉफ और ओरिजिनल डॉक्यूमेंट लेकर जाने हैं। फोटो वही लेकर जाएं जो आपके एडमिट कार्ड में लगी है। साथ ही आपको आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस आदि भी लेकर जाना है।

 

अगर आप कॉलेज जाकर सीट वेरीफाई कराकर सीट ले लेते हैं तो ठीक है

अगर आप इसके राउंड 2 में जाना है यह एमसीसी आपसे पूछेगा। अगर आप राउंड-2 में भी भाग लेंगे तो ही आपको सेकेंड राउंड में भेजा जाएगा। सेकेंड राउंड की सीट एलॉटमेंट लिस्ट जारी होगी उसमें आपका नाम आ जाएगा। इन दोनों राउंड के बाद मॉप अप राउंड होगा। जिसमें भी आपको सीट एलॉट की जाती है। इन तीनों राउंड में सीट लेने पर आपको स्टेट काउंसिलिंग में भाग लेने का मौका नहीं मिलेगा। अगर आल इंडिया कोटे में आपने सीट नहीं ली तो आप स्टेट कोटे में आप भाग ले सकते हैं  

 

काउंसिलिंग में आरक्षण प्रक्रिया

  • ओबीसी 27 प्रतिशत
  • ईडब्ल्यूएस 10 प्रतिशत
  • एससी 15 प्रतिशत
  • एसटी 7.5 प्रतिशत
  • पीडब्ल्यूडी 5 प्रतिशत

 

MCC काउंसिलिंग शेड्य़ूल  
 

राउंड
तिथि
च्वाइस फिलिंग/लॉकिंग प्रक्रिया राउंड रिजल्ट कॉलेज में रिपोर्टिंग  छात्र डेटा का वेरिफिकेशन
Round -1 
रजिस्ट्रेशन  14 से 20 अगस्त
16 अगस्त से 20 अगस्त /20 अगस्त शाम 4 बजे से रात 11.55 बजे तक  23 अगस्त 24 से 29 अगस्त 30 अगस्त
Round - 2 तिथि/सीट वेरिफिकेशन रजिस्ट्रेशन- च्वाइस फिलिंग -लांकिंग रिजल्ट  रिपोर्टिंग डेटा वेरिफिकेशन 
4 सितम्बर से 5 सितम्बर  6 से 10 सितम्बर-
लाकिंग 10 सितम्बर शाम 4 बजे से रात 11.55 बजे तक 
13 सितम्बर 14 सितम्बर से 20 सितम्बर 21 से 22 सितम्बर
राउंड -3
सीट वेरिफिकेशन 
रजिस्ट्रेशन- च्वाइस फिलिंग -लांकिंग सीट एलॉटमेंट रिपोर्टिंग डेटा वेरिफिकेशन
25 से 26 सितम्बर 26 सितम्बर से 2 अक्टूबर- 27 सितम्बर से 2 अक्टूबर (च्वाइस लॉकिंग 2 अक्तूबर शाम 4 बजे से रात 11.55 बजे तक)  5 अक्टूबर 6 से 12 अक्टूबर 13 से 15 अक्टूबर
स्ट्रे वैकैंसी राउंड ऑनलाइन        
16 अक्टूबर  16 से 20 अक्टूबर - 17 अक्टूबर से 20 अक्टूबर (च्वाइस लॉकिंग 20 अक्टूबर शाम 4 बजे से रात 11.55 तक)  21 व 22 अक्टूबर 23 अक्टूबर 24 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 

 

 

एमबीबीएस एब्रॉड को चुनें और अपने वर्ष को बचाएं 

ऐसे छात्र जिनकी रैंक कम आयी है और वह देश में सरकारी मेडिकल कॉलेज में सीट हासिल नहीं कर पाए हैं उन्हें एमबीबीएस एब्रॉड विकल्प चुनना चाहिए। क्योंकि अधिकतक ग्लोबल यूनिवर्सिटीज एडवांस ट्यूशन फीस नहीं मांगती, सितम्बर तक आपको वीजा मिल जाता है तभी आपको ट्यूशन फीस भी अदा करनी है। ऐसे में अगले वर्ष फिर से नीट एग्जाम में बैठा जाए से बेहतर है कि आप प्लान बी पर काम करें और एमबीबीएस एब्रॉड को चुनें। 

अधिक जानकारी के लिए एमबीबीएस कॅरिअर प्लानिंग हॉटलाइन : 1800-571-0202 पर कॉल करें, और अपने मेडिकल कॅरिअर के सपने को साकार करने के लिए एक बेहतर फैसला लें। अगर आप मोक्ष काउंसलर्स मिलना चाहते हैं तो इस लिंक MBBS Abroad पर रजिस्टर करें।  
 

विदेश से एमबीबीएस में आएगा इतना खर्च, जानें कितनी सीटें हैं और क्या है एडमिशन का मौका 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed