फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET 2025 Success Story: Tamil Nadu Mother-Daughter Clear NEET Exam, Mother Secures Seat in Government College

NEET 2025 Success Story: तमिलनाडु की मां-बेटी दोनों ने पास की नीट परीक्षा, मां को मिला सरकारी कॉलेज में प्रवेश

Thu, 31 Jul 2025 11:56 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 31 Jul 2025 11:56 AM IST
सार

NEET UG 2025: तमिलनाडु की एक मां और बेटी ने साथ मिलकर nईट यूजी 2025 परीक्षा पास की है। मां को सरकारी कॉलेज में दाखिला मिला है जबकि बेटी अपनी पढ़ाई शुरू करने की तैयारी कर रही है। यह उनकी मेहनत और लगन की कहानी है।

विज्ञापन
NEET 2025 Success Story: Tamil Nadu Mother-Daughter Clear NEET Exam, Mother Secures Seat in Government College
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : freepik

विस्तार

NEET 2025 Success Story: तमिलनाडु के तेनकासी जिले की रहने वाली 49 वर्षीय अमुथवल्ली मणिवन्नन और उनकी बेटी संयुक्ता ने साथ में नीट यूजी 2025 की परीक्षा पास करके एक दुर्लभ उदाहरण पेश किया है। जहां अमुथवल्ली को पीडब्ल्यूडी कोटे के अंतर्गत विरुधुनगर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में दाखिला मिल गया है, वहीं संयुक्ता भी जल्द ही अपने मेडिकल सफर की शुरुआत करेंगी।

विज्ञापन


अमुथवल्ली पेशे से फिजियोथेरेपिस्ट हैं और उन्होंने तीन दशक पहले स्कूल खत्म करने के बाद एमबीबीएस करने का सपना देखा था, लेकिन वह पूरा नहीं हो पाया। अब जब बेटी नीट की तैयारी कर रही थी, तो उन्होंने खुद भी वही किताबें लेकर पढ़ाई शुरू की। अमुथवल्ली बताती है कि मेरी बेटी मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा थी। उसके पढ़ते हुए देखकर मुझे फिर से सपना जीने का हौसला मिला। मैंने उसकी किताबें लीं और खुद से तैयारी शुरू कर दी।

विज्ञापन

बेटी बनी मां की मार्गदर्शक

संयुक्ता सीबीएसई बोर्ड की छात्रा हैं और उन्होंने कोचिंग क्लास भी जॉइन की थी। वहीं, वे जो किताबें पढ़ती थीं, वही किताबें मां के लिए भी काम आईं। संयुक्ता कहती हैं, "मैं जो भी पढ़ती थी, उसे मां को समझाकर याद करती थी। इससे मुझे भी समझने में मदद मिलती थी।"

विज्ञापन
विज्ञापन

30 जुलाई को हुई थी काउंसलिंग

30 जुलाई को तमिलनाडु मेडिकल एडमिशन की विशेष श्रेणी की काउंसलिंग में अमुथवल्ली और संयुक्ता दोनों ने भाग लिया। अमुथवल्ली को पीडब्ल्यूडी कोटे के तहत 147 अंक के आधार पर विरुधुनगर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में सीट मिल गई।

परिवार ने दिया पूरा साथ

संयुक्ता ने नीट में 450 अंक हासिल किए हैं और वह सामान्य कोटे या एससी कोटे में भी एडमिशन के लिए योग्य हैं। उन्होंने कहा, "मैं मां के साथ एक ही कॉलेज में नहीं पढ़ना चाहती। मैं सामान्य कोटे में एडमिशन लेकर किसी और कॉलेज, शायद राज्य के बाहर जाना चाहती हूं।" अमुथवल्ली बताती हैं कि उनके पति ने पूरे सफर में उन्हें और बेटी को पूरा सहयोग दिया। उन्होंने कहा "मेरे पति ने हमेशा पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया और हर कदम पर साथ दिया।"

डायरेक्टरेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च की ओर से आयोजित इस ऑफलाइन काउंसलिंग में 7.5% आरक्षण के तहत सरकारी स्कूलों के छात्र, पीडब्ल्यूडी, पूर्व सैनिकों के बच्चे और खेल जगत की प्रतिभाएं शामिल थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed