{"_id":"605c2e2bf674f1390447ba1f","slug":"neet-2021-nta-calls-out-fake-notification-on-social-media","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट 2021: सावधान! वायरल हो रही है फेक अधिसूचना, एनटीए ने किया आगाह ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
नीट 2021: सावधान! वायरल हो रही है फेक अधिसूचना, एनटीए ने किया आगाह
Thu, 25 Mar 2021 12:14 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Thu, 25 Mar 2021 12:14 PM IST
विज्ञापन
NEET 2021
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ( एनटीए) ने अभी नीट 2021 को लेकर कोई अधिसूचना जारी नहीं की है। एनटीए जल्द ही राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET 2021) के लिए अधिसूचना जारी करेगा। लेकिन, इससे पहले ही सोशल मीडिया पर नीट परीक्षा के सूचना बुलेटिन जैसा एक दस्तावेज वायरल हो रहा है, जो फेक है। एनटीए का कहना है कि नीट परीक्षा को लेकर अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-जेईई मेन रिजल्ट 2021 : काव्या चोपड़ा ने रचा इतिहास, 300/300 अंक हासिल करने वाली पहली महिला
विज्ञापन
ऐसे में नीट परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी इस तरह की झूठी जानकारियों से सावधान रहें। एनटीए की तरफ से नीट के लिए जारी होने वाली अधिसूचना के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दस्तावेज के स्क्रीनशॉट में दावा किया जा रहा है कि नीट 2021 पेपर पैटर्न को संशोधित किया किया जाएगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज: आज जारी होगा रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक
एनटीए के साथ एक इच्छुक व्यक्ति द्वारा साझा किए गए दस्तावेज़ स्क्रीनशॉट का दावा है कि NEET 2021 पेपर पैटर्न को संशोधित किया जाएगा। जबकि, एनटीए का कहना है कि उसकी तरफ से अभी नीट 2021 को लेकर ऐसी कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है। यह फेक है। एनटीए ने 13 मार्च को नीट 2021 परीक्षा के तारीखों की घोषणा की थी।
कमेंट
कमेंट X