फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NCHM JEE 2026 Registration Deadline Extended Till March 25, Exam to Be Held on April 25

NCHM JEE 2026: होटल मैनेजमेंट संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, मिला दो महीने का अतिरिक्त समय

Thu, 15 Jan 2026 07:54 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 15 Jan 2026 07:54 PM IST
सार

NCHM JEE 2026 Last Date:  एनटीए ने एनसीएचएम जेईई 2026 परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अभ्यर्थियों को आवेदन करने के लिए दो महीने का अतिरिक्त समय दिया गया है। परीक्षा 25 अप्रैल को सीबीटी मोड में होगी। पंजीकरण की नई समय सीमा नीचे जान सकते हैं।
 

विज्ञापन
NCHM JEE 2026 Registration Deadline Extended Till March 25, Exam to Be Held on April 25
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar ujala

विस्तार

NCHM JEE 2026 Registration: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट संयुक्त प्रवेश परीक्षा (NCHM JEE 2026) के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब इच्छुक उम्मीदवार 25 मार्च 2026 तक इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/nchm-jee/ पर जारी है।

विज्ञापन


एनटीए की ओर से जारी सूचना के अनुसार, परीक्षा 25 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा देशभर के 120 परीक्षा शहरों में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में कराई जाएगी। परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन

किन संस्थानों में मिलेगा दाखिला?

इस प्रवेश परीक्षा के जरिए होटल मैनेजमेंट से जुड़े प्रतिष्ठित संस्थानों में दाखिला दिया जाता है। इस परीक्षा के माध्यम से निम्न संस्थानों में प्रवेश मिलेगाः

  • 21 केंद्रीय होटल प्रबंधन संस्थान
  • 33 राज्य सरकार द्वारा संचालित संस्थान
  • 1 सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम (PSU)
  • 2 पीपीपी मोड पर संचालित SIHM
  • 25 निजी होटल मैनेजमेंट संस्थान

आवेदन शुल्क कितना देना होगा

श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क इस प्रकार तय किया गया है-

 
  • सामान्य (General) और ओबीसी-एनसीएल वर्ग: 1000 रुपये
  • सामान्य-आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 700 रुपये
  • अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और थर्ड जेंडर: 450 रुपये


आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

विज्ञापन

NCHM JEE 2026 Exam Pattern:  परीक्षा पैटर्न

परीक्षा पैटर्न के अनुसार, परीक्षा में कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। ये प्रश्न पांच अलग-अलग सेक्शन से होंगे-

 
  • अंग्रेजी भाषा (English Language)
  • सर्विस सेक्टर के लिए योग्यता (Aptitude for Service Sector)
  • सामान्य ज्ञान और करेंट अफेयर्स
  • रीजनिंग और लॉजिकल डिडक्शन
  • न्यूमेरिकल एबिलिटी और एनालिटिकल एप्टीट्यूड


हर सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि हर गलत उत्तर पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और समय रहते रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लें। परीक्षा से जुड़ी किसी भी नई जानकारी के लिए नियमित रूप से एनटीए की वेबसाइट चेक करते रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed