फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NCHM JEE 2022 NTA postpones Hotel Management Entrance Exam to be held on June 18 NCHM JEE 2022 New exam date

NCHM JEE 2022: एनटीए ने स्थगित की एनसीएचएम जेईई, अब इस दिन होगी एचएमई परीक्षा

Tue, 22 Mar 2022 09:25 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 22 Mar 2022 09:25 PM IST
सार

NTA Postponed NCHM JEE 2022: परीक्षा के स्थगन और नई तिथि के संबंध में एनटीए द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट - nta.ac.in पर एक आधिकारिक अधिसूचना भी जारी की गई है। अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा 18 जून, 2022 को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
NCHM JEE 2022 NTA postpones Hotel Management Entrance Exam to be held on June 18 NCHM JEE 2022 New exam date
NTA Postponed NCHM JEE 2022 - फोटो : NTA

विस्तार

NCHM JEE 2022 Postponed: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल काउंसिल ऑफ होटल मैनेजमेंट ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (एनसीएचएम जेईई) 2022 को स्थगित कर दिया है। इसके साथ ही एनटीए ने परीक्षा की नई तिथि भी घोषित कर दी है। परीक्षा के स्थगन और नई तिथि के संबंध में एनटीए द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट - nta.ac.in पर एक आधिकारिक अधिसूचना भी जारी की गई है। अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा 18 जून, 2022 को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

 

NCHM JEE 2022 तीन मई तक कर सकते हैं आवेदन 

एनटीए की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि उम्मीदवारों के अनुरोध के आधार पर यह निर्णय किया गया है कि नेशनल काउंसिल ऑफ होटल मैनेजमेंट ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (NCHM JEE)-2022, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा संशोधित तिथि 18 जून, 2022 पर आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवार एनसीएचएम जेईई 2022 के लिए तीन मई, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट - nchmjee.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

एनटीए ने शुरू की NCHM JEE हेल्प डेस्क

होटल प्रबंधन प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन संबंधी किसी भी शंका और जिज्ञासा पर स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क से 011 4075 9000 या 011 6922 7700 पर संपर्क कर सकते हैं या nhm@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकते हैं। बता दें कि राष्ट्रीय होटल प्रबंधन और खानपान प्रौद्योगिकी परिषद यानी नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी (NCHMCT) पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के तहत एक स्वायत्त निकाय है, जो भारत में आतिथ्य शिक्षा और प्रशिक्षण के क्षेत्र में काम करती है। 


 

विज्ञापन

NCHM JEE 2022 कैसे करें आवेदन?

  1. एनसीएचएम जेईई 2022 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दी गई प्रक्रिया का अनुसरण कर सकते हैं : - 
  2. सबसे पहले आधिकारिक एनसीएचएम जेईई वेबसाइट - nchmjee.nta.nic.in पर जाएं।
  3. होम पेज पर, नीचे स्क्रॉल करें और 'एनसीएचएम जेईई 2022 के लिए पंजीकरण' वाले लिंक पर क्लिक करें।
  4. आवेदन फॉर्म में पूछे गए सभी विवरण सही से भरें।
  5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  6. उम्मीदवार भविष्य की जरूरत के लिए आवेदन फॉर्म और भुगतान रसीद का प्रिंट आउट ले लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed