NCHM Counselling 2023: एनसीएचएम काउंसलिंग तीसरे दौर का सीट आवंटन आज, कल से दस्तावेज सत्यापन
NCHM Counselling 2023: नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी ने बीएससी इन हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन (एचएचए) में प्रवेश के लिए एनसीएचएम काउंसलिंग 2023 के तीसरे दौर के लिए पंजीकरण समाप्त हो चुका है। अब काउंसलिंग का सीट आवंटन परिणाम आने का इंतजार है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NCHM Round 3 Counselling 2023: नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी ने बीएससी इन हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन (एचएचए) में प्रवेश के लिए एनसीएचएम काउंसलिंग 2023 के तीसरे दौर के लिए पंजीकरण समाप्त हो चुका है। अब काउंसलिंग का सीट आवंटन परिणाम आने का इंतजार है।
ऐसे उम्मीदवार जो एनसीएचएम संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) में उत्तीर्ण और काउंसलिंग के लिए आधिकारिक वेबसाइट nchmcounselling.nic.in पर रजिस्ट्रेशन करवा चुके उम्मीदवार जिन्हें पहले दौर में कोई सीट अलॉट नहीं की गई है, वे तीसरे दौर का सीट आवंटन परिणाम चेक कर सकते हैं।
NCHM Counselling 2023: फीस भुगतान और डॉक्यूमेंट अपलोड
एनसीएचएम काउंसलिंग के तीसरे राउंड के लिए पंजीकरण 04 जुलाई, 2023 से शुरू हुआ था और आवेदन करने की अंतिम तिथि 07 जुलाई तक है। तीसरे दौर का सीट आवंटन आठ जुलाई, 2023 को किया जाएगा। 9 जुलाई से 11 जुलाई तक जिन आवेदकों के नाम आवंटन सूची में होंगे, वे भुगतान कर आवश्यक कागजी कार्रवाई अपलोड कर सकते हैं।
NCHM Counselling 2023: दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 9 जुलाई से
इसके अतिरिक्त, दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 9 जुलाई से 11 जुलाई तक चलेगी। 12 जुलाई को एनसीएचएम जेईई राउंड 3 का अंतिम आवंटन है। आवंटन के तीसरे दौर के बाद, किसी भी कॉलेज में सीटों की रिक्तियों की घोषणा 13 जुलाई को की जाएगी। पंजीकरण का अंतिम दौर 14 जुलाई से 18 जुलाई, 2023 तक आयोजित किया जाएगा और सीट आवंटन परिणाम 20 जुलाई, 2023 को घोषित किए जाएंगे। साथ ही कक्षाएं अगस्त 2023 में शुरू होने की उम्मीद है।
NCHMCT Counselling 2023 इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
-
एनसीएचएमसीटी जेईई 2023 स्कोर कार्ड -
एनसीएचएमसीटी जेईई 2023 एडमिट कार्ड -
कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट -
कक्षा 10वीं और 12वीं उत्तीर्ण प्रमाण पत्र -
जन्म प्रमाण पत्र -
चिकित्सकीय प्रमाण पत्र -
श्रेणी प्रमाण पत्र -
विकलांगता प्रमाण पत्र -
फोटो आईडी प्रूफ
कमेंट
कमेंट X