{"_id":"65bef0e8ac59c45eb008ceaa","slug":"ncert-science-book-also-available-in-english-buy-online-soon-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"NCERT Book: एनसीईआरटी विज्ञान की पुस्तक अंग्रेजी में भी उपलब्ध, जल्द खरीदें ऑनलाइन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NCERT Book: एनसीईआरटी विज्ञान की पुस्तक अंग्रेजी में भी उपलब्ध, जल्द खरीदें ऑनलाइन
Sun, 04 Feb 2024 07:35 AM IST
यशोधन शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Sun, 04 Feb 2024 07:35 AM IST
सार
पुस्तक में उपलब्ध संपूर्ण जानकारी एनसीईआरटी के नवीनतम पाठ्यक्रम पर आधारित है। दिल्ली के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थानों ने इस पुस्तक को सिविल सेवा (प्रारंभिक परीक्षा) में शामिल होने वाले या पहले से तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बेहद उपयोगी बताया है।
विज्ञापन
NCERT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 की तैयारी में जुटे लाखों अभ्यर्थियों के लिए छात्रों की खास मांग पर एनसीईआरटी आधारित विज्ञान की किताब अंग्रेजी भाषा में लॉन्च कर दी गई है। आईएएस की प्रारंभिक परीक्षा में विज्ञान विषय के कई सवाल पूछे जाते हैं, जो ज्यादातर कक्षा छह से दसवीं की एनसीईआरटी की पुस्तकों से होते हैं।
विज्ञापन
एनसीईआरटी की ये सभी पुस्तकें पढ़ना विद्यार्थियों के लिए संभव नहीं हो पाता है। उन्हें यह भी नहीं पता होता है कि इनमें क्या पढ़ना है और क्या नहीं। इसलिए विद्यार्थियों की सुविधा के लिए अमर उजाला ने एनसीईआरटी आधारित विज्ञान की पुस्तक लॉन्च की है, जो खासकर सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खासकर तैयार की गई है।
विज्ञापन
विद्यार्थियों की थी मांग
हिंदी माध्यम की यह पुस्तक पहले से उपलब्ध है, इसलिए अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों की मांग पर इसे अंग्रेजी में भी लॉन्च किया गया है। एनसीईआरटी पाठ्यक्रम पर आधारित इस पुस्तक में वस्तुनिष्ठ सवालों की सौ फीसदी प्रामाणिक व्याख्या दी गई है, ताकि परीक्षार्थियों को प्रश्नों का सही उत्तर समझने में मदद मिल सके।
विज्ञापन
पुस्तक में उपलब्ध संपूर्ण जानकारी एनसीईआरटी के नवीनतम पाठ्यक्रम पर आधारित है। दिल्ली के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थानों ने इस पुस्तक को सिविल सेवा (प्रारंभिक परीक्षा) में शामिल होने वाले या पहले से तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बेहद उपयोगी बताया है।
यहां से खरीदें
- www.udaan.amarujala.com पर उपलब्ध ।
- जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 18001211166 या व्हाट्सएप नंबर 7065047252 पर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।
कमेंट
कमेंट X