फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NCERT Likely to Get Deemed University Status by January End, UGC Decision Awaited

NCERT: एनसीईआरटी को मिल सकता है डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा, जनवरी के अंत तक आ सकता है फैसला

Fri, 02 Jan 2026 05:04 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 02 Jan 2026 05:04 PM IST
सार

NCERT: जनवरी के अंत तक एनसीईआरटी को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा मिल सकता है। यूजीसी की बैठक में अंतिम फैसला होगा। दर्जा मिलने पर एनसीईआरटी डिग्रियां देने और रिसर्च यूनिवर्सिटी के रूप में काम करने में सक्षम होगा।
 

विज्ञापन
NCERT Likely to Get Deemed University Status by January End, UGC Decision Awaited
NCERT - फोटो : Official Website- ncert.nic.in

विस्तार

NCERT: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (NCERT) को जल्द ही डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी का दर्जा मिल सकता है। शिक्षा मंत्रालय से जुड़े सूत्रों के अनुसार, इस दिशा में आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और जनवरी 2026 के अंत तक इस पर अंतिम निर्णय लिए जाने की संभावना है।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि अब केवल विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की बैठक में औपचारिक मंजूरी दी जानी बाकी है। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, “तैयारी पूरी हो चुकी है। यूजीसी की अगली बैठक में इस पर फैसला लिया जाएगा। उम्मीद है कि महीने के अंत तक स्थिति साफ हो जाएगी।”
विज्ञापन


गौरतलब है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने वर्ष 2023 में एनसीईआरटी को एक रिसर्च यूनिवर्सिटी के रूप में विकसित करने की घोषणा की थी। उनका कहना था कि इससे एनसीईआरटी को वैश्विक स्तर पर शैक्षणिक संस्थानों के साथ सहयोग के नए अवसर मिलेंगे और भारत की शिक्षा प्रणाली को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीईआरटी की भूमिका होगी और व्यापक

एनसीईआरटी, शिक्षा मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संस्था है, जो स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में अहम भूमिका निभाती है। पाठ्यक्रम निर्माण, पाठ्यपुस्तकों का प्रकाशन, शैक्षिक अनुसंधान और शिक्षक प्रशिक्षण इसकी प्रमुख जिम्मेदारियों में शामिल हैं।

डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा मिलने के बाद एनसीईआरटी अपने इन-हाउस रिसर्च प्रोग्राम्स का विस्तार कर सकेगा और एक पूर्ण विकसित अनुसंधान विश्वविद्यालय के रूप में कार्य करेगा। सूत्रों के अनुसार, संस्थान को मुख्य रूप से स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग से वित्तीय सहायता मिलती रहेगी।

डिग्री देने का भी मिलेगा अधिकार

यूजीसी अधिनियम, 1956 के तहत मान्यता प्राप्त डीम्ड यूनिवर्सिटी संस्थानों को शैक्षणिक स्वायत्तता प्राप्त होती है। इस समय देश में करीब 145 डीम्ड यूनिवर्सिटी हैं। सबसे पहले यह दर्जा भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) को 1958 में मिला था, जबकि तमिलनाडु में इनकी संख्या सबसे अधिक है। यदि एनसीईआरटी को यह दर्जा मिलता है, तो वह स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी डिग्रियां प्रदान कर सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed