NCERT: एनसीईआरटी ने शुरू किया अपना व्हाट्सएप चैनल, अब समय पर मिलेगी हर जरूरी जानकारी
NCERT WhatsApp Channel: एनसीईआरटी ने छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों तक शैक्षिक जानकारी सीधे पहुंचाने के लिए अपना आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल शुरू किया है। इस चैनल पर नोटिस, परीक्षा अपडेट, ई-बुक्स, डिजिटल स्टडी मटेरियल, शिक्षक प्रशिक्षण और नई शैक्षिक योजनाओं से जुड़ी जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NCERT Official WhatsApp Channel: समय के साथ शिक्षा के क्षेत्र में तकनीक का उपयोग लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, यानी एनसीईआरटी ने छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए एक नई सुविधा शुरू की है। एनसीईआरटी ने अपना आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल शुरू किया है।
इस पहल का उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों तक जानकारी को पहुंचाना पहले से कहीं अधिक आसान और प्रभावी बनाना है। इससे शैक्षिक सूचनाओं को सीधे लोगों के मोबाइल पर भेजा सकेगा और उन्हें सभी जरूरी अपडेट्स मोबाइल पर एक ही जगह मिल जाएंगी।
एनसीईआरटी का व्हाट्सएप चैनल क्यों है खास?
आज के डिजिटल दौर में मोबाइल और इंटरनेट लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं। अधिकतर समय लोग अपने फोन की स्क्रीन पर ही बिताते हैं। ऐसे में व्हाट्सएप चैनल जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए शिक्षा से जुड़ी जानकारी साझा करना काफी प्रभावी साबित हो सकता है। इस डिजिटल माध्यम में कई उपयोगी सुविधाएं जोड़ी गई हैं, जिससे न केवल छात्रों बल्कि उनके अभिभावकों के लिए भी शैक्षिक जानकारियों तक पहुंचना सरल हो गया है।
व्हाट्सएप चैनल पर मिलेंगे सभी जरूरी अपडेट
एनसीईआरटी के इस आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल के माध्यम से नोटिस, परीक्षा से जुड़ी सूचनाएं और अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। खास बात यह है कि ये जानकारियां यूजर्स तक सबसे पहले पहुंचेंगी।
पढ़ाई के लिए उपयोगी साबित होगा यह माध्यम
इस नए व्हाट्सएप चैनल के जरिए छात्रों को ई-बुक्स, डिजिटल कंटेंट और अन्य जरूरी अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। दिए गए सीधे लिंक पर क्लिक करके छात्र बिना किसी परेशानी के पढ़ाई से जुड़ी सामग्री तक पहुंच सकेंगे, जिससे उनका अध्ययन और भी आसान हो जाएगा।
शिक्षकों के लिए भी लाभकारी है चैनल
यह चैनल केवल छात्रों के लिए ही नहीं, बल्कि शिक्षकों के लिए भी काफी उपयोगी है। शिक्षकों को विभिन्न वर्कशॉप, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़ी जानकारी इसी चैनल के माध्यम से मिल सकेगी। इसके अलावा शिक्षा मंत्रालय और एनसीईआरटी द्वारा शुरू की जाने वाली नई योजनाओं और पहलों की जानकारी भी यहां साझा की जाएगी।
एनसीईआरटी व्हाट्सएप चैनल से कैसे जुड़ें?
इस चैनल को फॉलो करने के लिए आप नीचे बताए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले व्हाट्सएप के Updates टैब में जाना होगा।
- Find Channel विकल्प पर क्लिक कर NCERT सर्च करें।
- ब्लू टिक वाले आधिकारिक चैनल को पहचानकर Follow बटन पर टैप करें।
- अब इस चैनल के माध्यम से आपको हर अपडेट समय पर मिलती रहेगी।
इस चैनल की एक खास बात यह भी है कि इसमें किसी यूजर का मोबाइल नंबर न तो दूसरों को दिखाई देता है और न ही आपका नंबर किसी और को नजर आता है, जिससे आपकी गोपनीयता बनी रहती है।
कमेंट
कमेंट X