NCERT: तीन से आठ साल के बच्चों के लिए एनसीईआरटी की खास पहल, लॉन्च किया ई-मैजिक बॉक्स एप, मिलेंगी ये सुविधाएं
NCERT: एनसीईआरटी ने 3 से 8 वर्ष के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स एप लॉन्च किया है। इसमें कथा सखी, पैरेंट तारा और टीचर तारा जैसे एआई बॉट शामिल हैं। इसमें एप, वॉट्सएप, टेलीग्राम और आईवीआरएस के जरिए डिजिटल लर्निंग सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NCERT's E-Magic Box: अगर आप छोटे बच्चे के माता-पिता हैं या प्राथमिक कक्षा के शिक्षक, तो एनसीईआरटी ने आपके लिए एक सुविधा शुरू की है। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने शिक्षा मंत्रालय के तहत 3 से 8 वर्ष के बच्चों के लिए नई डिजिटल पहल ई-मैजिक बॉक्स (e-Magic Box) एप लॉन्च की है।
यह एप उस आयु वर्ग के बच्चों पर केंद्रित है, जहां सीखने की बुनियाद तैयार होती है और जिज्ञासा अपने चरम पर होती है। खास बात यह है कि इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस तीन स्मार्ट बॉट शामिल हैं, जो माता-पिता और शिक्षकों के सवालों का तुरंत जवाब देते हैं।
ई-मैजिक बॉक्स में क्या है खास?
ऐप में तीन अलग-अलग एआई बॉट शामिल हैं:
- कथा सखी - बच्चों के लिए कहानियां और रचनात्मक सामग्री उपलब्ध कराती है।
- पैरेंट तारा - माता-पिता को बच्चों की सीखने की प्रक्रिया से जुड़े सवालों में मार्गदर्शन देती है।
- टीचर तारा - शिक्षकों को कक्षा में बेहतर संवाद और शिक्षण के सुझाव देती है।
यूजर सिर्फ अपना सवाल टाइप करें और तुरंत जवाब मिल जाता है।
'किंगडम ऑफ लर्निंग एंड लर्निंग' अभियान की शुरुआत
एप लॉन्च के साथ ही एनसीईआरटी ने 'किंगडम ऑफ लर्निंग एंड लर्निंग' नामक अभियान भी शुरू किया है, जिसका उद्देश्य माता-पिता और शिक्षकों को सक्रिय रूप से इन डिजिटल टूल्स से जोड़ना है।
एप तक पहुंचने के कई विकल्प
एनसीईआरटी ने इसे सिर्फ मोबाइल एप तक सीमित नहीं रखा है। इसे कई माध्यमों से एक्सेस किया जा सकता है:
- मोबाइल एप - एंड्रॉयड और अन्य प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध।
- WhatsApp और Telegram - एआई बॉट सीधे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध।
- आईवीआरएस सेवा - टोल-फ्री नंबर 1800-212-0173 या 15108 डायल कर 'स्टोरी ऑफ द डे', 'सॉन्ग ऑफ द डे' और 'क्वेश्चन ऑफ द डे' सुने जा सकते हैं, वह भी अपनी भाषा में।
यह सुविधा उन परिवारों के लिए भी उपयोगी है जिनके पास स्मार्टफोन उपलब्ध नहीं है।
कमेंट
कमेंट X