फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NCERT: class 8 Students will study Jauhar, Jajiya tax and Shivaji surgical strike; Social Science book ready

NCERT: आठवीं में छात्र पढ़ेंगे जौहर, जजिया-कर और शिवाजी की सर्जिकल स्ट्राइक; सामाजिक विज्ञान की पुस्तक तैयार

Wed, 16 Jul 2025 07:54 AM IST
शिवम गर्ग सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 16 Jul 2025 07:54 AM IST
सार

NCERT Class 8 Book: एनसीईआरटी ने कक्षा 8 के छात्रों के लिए सामाजिक विज्ञान की नई किताब "एक्सप्लोरिंग सोसाइटी: इंडिया एंड बियोंड" तैयार की है। अब छात्र जौहर, जजिया-कर, शिवाजी की सर्जिकल स्ट्राइक जैसी घटनाओं के साथ-साथ भारतीय लोकतंत्र और संसद की कार्यप्रणाली को भी समझ सकेंगे।

विज्ञापन
NCERT: class 8 Students will study Jauhar, Jajiya tax and Shivaji surgical strike; Social Science book ready
NCERT Class 8 Social Science Book - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

NCERT Class 8 Social Science Book: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने आठवीं कक्षा के सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक "एक्सप्लोरिंग सोसाइटी: इंडिया एंड बियोंड" तैयार कर ली है। पुस्तक को मुगलकाल, मराठा, विजयनगर साम्राज्य आदि में विभाजित किया गया है। खास बात है कि छात्र जजिया-कर, जौहर, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में चुनावी प्रक्रिया, नए और पुराने संसद भवन के बारे में भी जानेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कविता को भी शामिल किया गया है।

विज्ञापन

किताब को चार थीम और सात अध्यायों में किया गया विभाजित

पाठयपुस्तक में सात अध्याय हैं, जिसे चार थीम में बांटा गया है। पहला भारत और विश्व में जमीन और लोगों पर आधारित हैं। इसमें मुख्य रूप से प्राकृतिक संसाधन और उनके प्रयोग के बारे में बताया गया है। दूसरी थीम अतीत के अध्यायों पर है, जिसमें रीशेपिंग इंडिया पॉलिटिक्ल मैप, मराठा का उदय, औपनिवेशिक भारत या ब्रिटिश भारत का इतिहास है। चौथी थीम गर्वनेंस एंड डेमोक्रेसी पर आधारित है। इसमें चुनावी या मतदान प्रणाली, संसदीय कार्यप्रणाली और विधायिका व कार्यपालिका है। पांचवी थीम हमारे पास आर्थिक जीवन है, इसमें विभिन्न उत्पाद को तैयार करना शामिल है। बता दें, राजपूत महिलाओं द्वारा आत्मसम्मान, इज्जत व गरिमा के लिए किए गए जौहर की भी विस्तृत जानकारी दी गई है। विद्यार्थियों को रानी लक्ष्मीबाई और उत्तर प्रदेश के अवध की बेगम हजरत महल के बारे में जानने का मौका मिलेगा। इसके अलावा भागवत गीता-कृष्ण-अर्जुन के बीच बातचीत का भी वर्णन है।

विज्ञापन

संसद और नए संसद को जानेंगे

पुस्तक में भारतीय चुनावी प्रक्रिया के बारे में पूरा एक अध्याय है। इसमें लोकसभा, राज्यसभा, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया का वर्णन है। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने 1956 में रेल दुर्घटना पर इस्तीफा देने के बारे में भी जानकारी है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के की लोकसभा में सुनाई गई कविता सरकारें आएंगी-जाएंगी, पार्टियां बनेंगी और बिगड़ेगी लेकिन यह देश रहना चाहिए...की पक्तियों को शामिल किया है। 

मुगलकाल में गैर मुस्लिम नागरिकों से वसूले जाने वाले जजिया के बारे में भी बताया गया है। यह कर मुस्लिम शासकों द्वारा गैर-मुस्लिमों को उनके धर्म का पालन करने और सुरक्षा प्रदान करने के बदले में लिया जाता था। शिवाजी द्वारा मुगल शाइस्ता खान पर किए गए हमले की तुलना पिछले दिनों भारत द्वारा पाकिस्तान पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक से की गई है। इसमें 5 अप्रैल 1663 की रात को पुणे के लाल महल में शाइस्ता खान पर हमला किया था। यह हमला एक आश्चर्यजनक हमला था, जिसमें शिवाजी ने अपने कुछ चुने हुए सैनिकों के साथ शाइस्ता खान के महल में प्रवेश किया और उसे घायल कर दिया था। इसे भी छात्र-छात्राएं पढ़ सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed