फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NBEMS FMGE Result December 2024 results declared, download from here

FMGE Result December 2024: एफएमजीई दिसंबर सत्र परीक्षा के परिणाम घोषित, यहां से कर सकेंगे डाउनलोड

Mon, 20 Jan 2025 10:26 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 20 Jan 2025 10:26 AM IST
सार

NBEMS FMGE Result 2024 Declared: राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड ने 12 जनवरी को आयोजित विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा दिसंबर 2024 के परिणामों की घोषणा कर दी है। परिणाम एनबीईएमएस की वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं।

विज्ञापन
NBEMS FMGE Result December 2024 results declared, download from here
NBEMS FMGE Result 2024 - फोटो : freepik

विस्तार

NBEMS FMGE Result 2024 OUT: राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने 12 जनवरी, 2025 को आयोजित विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा (एफएमजीई) दिसंबर 2024 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वो एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट https://natboard.edu.in/  पर जाकर नतीजे देख सकते हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि एफएमजीई दिसंबर की परीक्षा में ब्जेक्ट मैटर एक्सपर्ट के रिव्यू के बाद एक सवाल टेक्निकली गलत पाया गया था। रिजल्ट में इस सवाल के लिए सभी उम्मीदवारों को पूरे अंक दिए हैं। अभी सिर्फ रिजल्ट जारी किया है, व्यक्तिगत स्कोरकार्ड 27 जनवरी 2025 से आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन

 

72 प्रतिशत छात्र फेल

विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा (FMGE) में करीब 72.25 फीसदी उम्मीदवार फेल हो गए। परीक्षा में रिकॉर्ड 43,230 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें से 31,236 को ‘फेल’ घोषित कर दिया गया क्योंकि वे परीक्षा पास करने के लिए आवश्यक न्यूनतम उत्तीर्ण अंक हासिल नहीं कर पाए। केवल 13,149 यानी 30.41 प्रतिशत उम्मीदवार ही पास घोषित किए गए।। हालांकि अभी तक 7 उम्मीदवारों के नतीजे जारी नहीं किए हैं, ये अभी कई इंवेस्टिगेशन के कारण पेंडिग हैं।

एफएमजीई परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य

नेशनल मेडिकल कमिशन (NMC) के दिशा-निर्देशों के अनुसार, विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट्स को अपनी एमबीबीएस डिग्री पूरी करने के 10 साल के भीतर एफएमजीई/नेक्स्ट परीक्षा उत्तीर्ण करनी अनिवार्य है। अगर किसी उम्मीदवार ने विदेश से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की है और वह भारत में डॉक्टर बनने के लिए लाइसेंस प्राप्त करना चाहता है, तो उसे अपनी डिग्री पूरी होने के बाद 10 वर्षों के भीतर एफएमजीई/नेक्स्ट परीक्षा में सम्मिलित होना आवश्यक है।


FMGE Result 2024: ऐसे करें रिजल्ट चेक

  • सबसे पहले NBEMS वेबसाइट https://natboard.edu.in/ पर जाएं।
  • होमपेज या वेबसाइट के रिजल्ट सेक्शन पर "FMGE December Result 2024" लिंक को देखें।
  • आपको अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और पासवर्ड या अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करने की आवश्यकता हो सकती है।
  • एक बार जब आप आवश्यक जानकारी दर्ज कर लेते हैं, तो "सबमिट" या "रिजल्ट देखें" बटन पर क्लिक करें।
  • आपका FMGE दिसंबर 2024 रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • आप भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट की एक प्रति डाउनलोड और सहेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed