FMGE December 2023 : इस दिन जारी होगा एनबीईएमएस एफएमजीई दिसंबर सत्र का एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
FMGE December 2023 Admit Card: एनबीईएमएस एफएमजीई दिसंबर सत्र का एडमिट कार्ड जारी होने वाला है। बोर्ड की तरफ से एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि घोषित कर दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NBEMS FMGE December 2023 Admit card: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) ने फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (एफएमजीई) दिसंबर 2023 सत्र की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर ए़डमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
NBEMS FMGE एडमिट कार्ड तिथि
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज की तरफ से एफएमजीई दिसंबर 2023 सत्र की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 15 जनवरी 2024 को जारी करेगा। इससे पहले, एफएमजीई दिसंबर 2023 का एडमिट कार्ड 12 जनवरी 2024 को जारी होने वाला था, लेकिन किन्हीं कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया था।
NBEMS FMGE परीक्षा तिथि
एनबीईएमएस की तरफ से जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, एफएमजीई दिसंबर 2023 परीक्षा 20 जनवरी 2024 को आयोजित की जाएगी, जबकि एफएमजीई दिसंबर 2023 का परिणाम 20 फरवरी, 2024 तक घोषित किया जाएगा।
NBEMS FMGE Admit Card ऐसे करें डाउनलोड
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - natboard.edu.in पर जाएं।
-
एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
-
अब आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें।
-
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद प्रिंट करें।
कमेंट
कमेंट X