फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NBE FDST 2022 Exam Admit Card Tomorrow at natboard.edu.in; foreign dental screening test on January 20

NBE FDST 2022: फॉरेन डेंटल स्क्रीनिंग टेस्ट 20 जनवरी को होगा, कल से डाउनलोड कर पाएंगे प्रवेश-पत्र

Thu, 12 Jan 2023 09:02 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 12 Jan 2023 09:02 PM IST
सार

NBE FDST 2022: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से शुक्रवार, 13 जनवरी, 2023 को बीडीएस स्नातकों के लिए फॉरेन डेंटल स्क्रीनिंग टेस्ट (FDST) 2022 एडमिट कार्ड जारी करेगा।

विज्ञापन
NBE FDST 2022 Exam Admit Card Tomorrow at natboard.edu.in; foreign dental screening test on January 20
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : social media

विस्तार

NBE FDST 2022 Exam HAll Ticket: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से शुक्रवार, 13 जनवरी, 2023 को बीडीएस स्नातकों के लिए फॉरेन डेंटल स्क्रीनिंग टेस्ट (FDST) 2022 एडमिट कार्ड जारी करेगा। एक बार एडमिट कार्ड निकल जाने के बाद, यह आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। फॉरेन डेंटल स्क्रीनिंग टेस्ट 2022 कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में 20 जनवरी, 2023 को आयोजित किया जाएगा।  

विज्ञापन

NBE FDST 2022 का परिणाम 15 फरवरी तक

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से फॉरेन डेंटल स्क्रीनिंग टेस्ट (FDST) का परिणाम 15 फरवरी, 2023 को वेबसाइटें- nbe.edu.in और natboard.edu.in पर घोषित किया जाएगा। उम्मीदवारों को एनबीईएमएस वेबसाइट पर एडमिट कार्ड की उपलब्धता के बारे में एसएमएस या ई-मेल अलर्ट और वेबसाइट नोटिस के माध्यम से सूचित किया जाएगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

NBE FDST 2022 अलग से एडमिट कार्ड नहीं भेजे जाएंगे

फॉरेन डेंटल स्क्रीनिंग टेस्ट 2022 के एडमिट कार्ड उम्मीदवारों को डाक या ई-मेल द्वारा नहीं भेजा जाएगा। उम्मीदवारों को वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और एडमिट कार्ड पर दिए गए स्थान पर अपना नवीनतम पासपोर्ट आकार का फोटो लगाना होगा। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र में उल्लेखित समय के अनुसार परीक्षा स्थल के रिपोर्टिंग काउंटर पर रिपोर्ट करना आवश्यक है। 

 

विज्ञापन

NBE FDST 2022 परीक्षा के 30 मिनट पहले प्रवेश बंद 

सुरक्षा जांच, पहचान सत्यापन और परीक्षा के लिए चेकिंग के लिए समय प्राप्त करने के लिए रिपोर्टिंग काउंटर परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले बंद हो जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन एक वैध आईडी प्रूफ (पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, पासपोर्ट या आधार कार्ड) के साथ फॉरेन डेंटल स्क्रीनिंग टेस्ट (FDST) एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी किया गया है, उन्हें दस्तावेजी आवश्यकताओं को पूरा करने के अधीन परीक्षा केंद्र परिसर के अंदर प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed