फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Navodaya Vidyalaya Class 6 entrance exam postponed details here

नवोदय विद्यालय समिति: छठी कक्षा की प्रवेश परीक्षा स्थगित

Sat, 17 Apr 2021 06:02 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 17 Apr 2021 06:02 PM IST
विज्ञापन
Navodaya Vidyalaya Class 6 entrance exam postponed details here
अभ्यर्थी

नवोदय विद्यालय समिति (NVC)  ने छठी कक्षा की प्रवेश परीक्षा स्थगित कर दी है। छठी कक्षा में प्रवेश के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा का आयोजन 16 मई को होना था, जिसे स्थगित कर दिया गया है। इसे लेकर जारी नोटिस अभ्यर्थी और अभिभावक नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर देख सकते हैं। छठी कक्षा की प्रवेश परीक्षा को प्रशासनिक कारण की वजह से स्थगित किया गया है। परीक्षा से कम से कम 15 दिन पहले नई परीक्षा तिथि घोषित की जाएगी।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-बोर्ड परीक्षाएं 2021: ये हैं वो 5 राज्य जहां अभी तक स्थगित नहीं हुई हैं 10वीं-12वीं की परीक्षाएं
विज्ञापन


इसे लेकर जारी नोटिस में कहा गया है कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2021 के लिए होने वाली छठी कक्षा की प्रवेश परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है।  मिजोरम, नागालैंड और मेघालय को छोड़कर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए इस परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। यह परीक्षा 16 मई को होनी थी और परीक्षा की नई तिथि की जानकारी आधिकारिक अधिसूचना के जरिए दी जाएगी। इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 13 अप्रैल को ही जारी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-10वीं बोर्ड परीक्षा: इन 9 राज्यों में स्थगित हुई परीक्षाएं, 5 बोर्ड ने लिया रद्द करने का फैसला


यह परीक्षा छठी कक्षा में प्रवेश के लिए हिंदी, अंग्रेजी और अन्य क्षेत्रीय भाषा में आयोजित होगी। परीक्षा की अवधि 2 घंटे है। परीक्षा में तीन खंडों- मानसिक योग्यता, अंकगणित परीक्षण और भाषा परीक्षण से सवाल पूछे जाते हैं जो कि कुल 100 अंकों के होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed