{"_id":"6ad5e0ae8dc7b469c90f15a8","slug":"national-solidarity-day-2026-why-is-it-observed-on-october-20-know-its-history-and-significance-2026-10-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय एकजुटता दिवस: 20 अक्तूबर को ही क्यों मनाया जाता है यह दिन? 1962 के भारत-चीन युद्ध से क्या है संबंध?","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
राष्ट्रीय एकजुटता दिवस: 20 अक्तूबर को ही क्यों मनाया जाता है यह दिन? 1962 के भारत-चीन युद्ध से क्या है संबंध?
Tue, 20 Oct 2026 07:03 AM IST
शिवम तिवारी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम तिवारी
Updated Tue, 20 Oct 2026 07:03 AM IST
सार
National Solidarity Day 2026: राष्ट्रीय एकजुटता दिवस हर साल 20 अक्तूबर को मनाया जाता है। इस दिन 1962 के भारत-चीन युद्ध और देश की रक्षा में भारतीय सैनिकों के साहस व बलिदान की याद दिलाता है। इसका उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे की भावना मजबूत करना है। जानिए इस दिवस का इतिहास, महत्व, शुरुआत और राष्ट्रीय एकता दिवस से इसका अंतर क्या है।
विज्ञापन
National Solidarity Day 2026
- फोटो : AI Generated
विस्तार
भारत में हर साल 20 अक्तूबर को राष्ट्रीय एकजुटता दिवस मनाया जाता है। इस दिन का मकसद लोगों को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा का महत्व समझाना है। इस मौके पर 1962 के भारत-चीन युद्ध में देश की रक्षा करने वाले भारतीय सैनिकों के साहस और बलिदान को याद किया जाता है। भारत में अलग-अलग भाषाएं, धर्म और संस्कृतियां हैं, लेकिन सभी नागरिक एक देश का हिस्सा हैं। यह दिन हमें सिखाता है कि देश की सुरक्षा और मजबूती के लिए सभी को मिलकर रहना चाहिए।
राष्ट्रीय एकजुटता दिवस के लिए 20 अक्तूबर की तारीख इसलिए चुनी गई, क्योंकि इसी दिन 1962 में भारत और चीन के बीच युद्ध शुरू हुआ था। उस समय चीनी सेना ने भारत की सीमाओं पर हमला किया था। युद्ध के दौरान भारतीय सैनिकों ने कठिन मौसम और मुश्किल हालात में देश की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ी। राष्ट्रीय एकजुटता दिवस मनाकर उन सैनिकों के साहस और बलिदान को याद किया जाता है। साथ ही, यह दिन लोगों को देश की एकता बनाए रखने और जरूरत पड़ने पर एक-दूसरे का साथ देने का संदेश भी देता है।

1962 का भारत-चीन युद्ध कैसे शुरू हुआ?
भारत और चीन के बीच 1962 में सीमा विवाद के कारण युद्ध हुआ था। यह संघर्ष 20 अक्टूबर को शुरू हुआ और नवंबर तक चला। लड़ाई मुख्य रूप से लद्दाख के अक्साई चिन क्षेत्र और तत्कालीन उत्तर-पूर्व सीमांत एजेंसी, जिसे आज अरुणाचल प्रदेश के नाम से जाना जाता है, के आसपास हुई। सीमा को लेकर दोनों देशों के बीच पहले से तनाव था, जो अक्टूबर 1962 में बड़े सैन्य संघर्ष में बदल गया। युद्ध के दौरान भारतीय सैनिकों को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। यह घटना भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ मानी जाती है और राष्ट्रीय एकजुटता दिवस इसी पृष्ठभूमि से जुड़ा है।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X