एनबीई: राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने जारी किया कैलेंडर, इस दिन होगी एमडीएस, एफएमजीई व अन्य मेडिकल परीक्षाएं
एफएमजीई दिसंबर 2021 सत्र और विदेशी डेंटल स्क्रीनिंग टेस्ट 2021 की परीक्षाओं की तिथि 12 दिसंबर निर्धारित की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) ने विभिन्न चिकित्सा प्रवेश परीक्षाओं के लिए एक अस्थायी परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। अधिसूचना के अनुसार, नीट-पीजी 2021 की परीक्षा 11 सितंबर को आयोजित की जाएगी, जबकि नीट एसएस 2021 परीक्षा 13 और 14 नवंबर को आयोजित की जाएगी।
20 सितंबर को होगी एनबीईएमएस भर्ती परीक्षा
जारी किए गए कैलेंडर के अनुसार, डीएनबी-पीडीसीईटी 2021 19 सितंबर को, एनबीईएमएस भर्ती परीक्षा 20 सितंबर और एफईटी 2021 20 नवंबर को आयोजित की जाएगी। डीएनबी / डीआरएनबी की प्रैक्टिकल परीक्षा - जून 2021 सत्र को अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है लेकिन परीक्षाएं अस्थायी रूप से नवंबर/दिसंबर 2021 में आयोजित की जाएंगी।
विदेशी डेंटल स्क्रीनिंग टेस्ट की तिथि 12 दिसंबर की गई है निर्धारित
एफएमजीई दिसंबर 2021 सत्र की परीक्षाओं की तिथि 12 दिसंबर निर्धारित की गई है। साथ ही विदेशी डेंटल स्क्रीनिंग टेस्ट 2021 भी उसी दिन आयोजित किया जाएगा। बोर्ड ने 19 दिसंबर को होने वाली नीट एमडीएस 2022 की तारीखों को भी अधिसूचित कर दिया है।
अधिसूचना में अभ्यर्थियों को दी गई है यह सलाह
अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://www.natboard.edu.in और https://nbe.edu.in पर जाकर सूचना बुलेटिन, आवेदन पत्र और इन परीक्षाओं के अन्य विवरणों के बारे में अधिक जानकारी पा सकते हैं। अधिसूचना में अभ्यर्थियों को यह सलाह दी गई है कि वह सूचना बुलेटिन / एनबीईएमएस वेबसाइट से परीक्षाओं की सटीक तिथियों की जांच करें क्योंकि उपरोक्त तिथियां पूरी तरह से अस्थायी हैं और अनुमोदन और पुष्टि के अधीन हैं।
कमेंट
कमेंट X