फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   National Achievement Survey: there will be more than 38 lakh students of third, fifth, eighth and tenth classes of all schools in the country on November 12

नेशनल अचीवमेंट सर्वे: 12 नवंबर को देश के सभी स्कूल के तीसरी, पांचवी, आठवीं व दसवीं  के 38 लाख से अधिक छात्रों का होगा शैक्षिक मूल्यांकन

Thu, 11 Nov 2021 04:02 AM IST
Kuldeep Singh एजूकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजूकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 11 Nov 2021 04:02 AM IST
सार

देश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के करीब 38 लाख छात्रों का नेशनल अचीवमेंट सर्वे 12 नवंबर को आयोजित होगा। पहली बार दसवीं कक्षा के छात्रों को भी शामिल किया जा रहा है। गणित, विज्ञान, हिंदी, सामाजिक विज्ञान आदि विषय की दो-दो घंटे की परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। इससे उनका शैक्षिक मूल्यांकन किया जाएगा।
 

विज्ञापन
National Achievement Survey: there will be more than 38 lakh students of third, fifth, eighth and tenth classes of all schools in the country on November 12
student - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के तीसरी, पांचवी, आठवीं और दसवीं कक्षा के करीब 38 लाख छात्रों का राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (नेशनल अचीवमेंट सर्वे) 12 नवंबर को आयोजित होगा। पहली बार दसवीं कक्षा के छात्रों को भी शामिल किया जा रहा है।

विज्ञापन


गणित, विज्ञान, हिंदी, सामाजिक विज्ञान आदि विषय की दो-दो घंटे की परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी। इससे उनका शैक्षिक मूल्यांकन किया जाएगा।  इससे पहले 2017 में पहला नेशनल अचीवमेंट सर्वे किया गया था। इस रिजल्ट के आधार पर आगे छात्रों में विकसित योग्यताओं का आकलन करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, सरकार तीन वर्ष की चक्र अवधि के साथ कक्षा 3, 5, 8 और 10वीं के आकलन के उद्देश्य से नमूना आधारित राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण  का एक आवर्ती (रोलिंग) कार्यक्रम लागू कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वेक्षण में  कोविड महामारी के दौरान शिक्षण में आई रुकावटों और नए शिक्षण का आकलन करने और सुधारात्मक उपाय करने में मदद मिलेगी।  सर्वेक्षण के लिए प्राथमिक और माध्यमिक दोनों स्तरों के लिए राज्य और जिला रिपोर्ट कार्ड जारी किए जाएंगे और इन्हें सार्वजनिक क्षेत्र में रखा जाएगा। इसमें 36 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के 733 जिलों में लगभग 1.23 लाख स्कूल और 38 लाख छात्र  शामिल होंगे।

क्लास के आधार पर  विषय  
परीक्षा में प्रश्नपत्र बहुविकल्पीय होंगे। तीसरी और पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों से गणित, भाषा व ईवीएस विषय से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। आठवीं कक्षा के लिए भाषा, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान में और कक्षा 10 के लिए भाषा, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और अंग्रेजी में किया जाएगा।


पहली बार 22 भाषा शामिल  
नई शिक्षा नीति लागू होने के चलते पहली बार परीक्षा 22भारतीय भाषाओं में आयोजित की जा रही है।बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, मिजो, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगू, उर्दू, बोडो, गारो, खासी, कोंकणी, नेपाली, भूटिया और लेप्चा को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed