फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NATA 2022 Result Declared at nata.in know how to check it here sarkari result

NATA 2022 Result: नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर का परिणाम जारी, ऐसे चेक करें

Tue, 21 Jun 2022 03:57 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 21 Jun 2022 03:57 PM IST
सार

NATA 2022 Result: काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर की ओर से नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर का आयोजन 12 जून, 2022 को किया गया था।

विज्ञापन
NATA 2022 Result Declared at nata.in know how to check it here sarkari result
NATA 2022 Result - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

NATA 2022 Result: काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर (COA) ने नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर NATA 2022 फेज-1 के परिणाम जारी कर दिए हैं। जारी किए गए परिणाम अब छात्रों के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध हैं। जिन छात्रों ने NATA 2022 परीक्षा में भाग लिया था, वे अपना परिणाम अब nata.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करना होगा।

विज्ञापन

NATA 2022 Result: इस तारीख को हुई थी परीक्षा
काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर की ओर से नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर का आयोजन 12 जून, 2022 को किया गया था। परीक्षा निर्धारित केंद्रों पर परीक्षा दो पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से लेकर शाम के 5.30 बजे तक आयोजित की गई थी।  जारी किए गए परिणाम में उम्मीदवारों के प्राप्त अंक और रैंक दी गई है। इस परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को 200 अंकों में से कम से कम 75 अंक लाने जरूरी होते हैं।  

यह भी पढ़ें- JAC Board Result: झारखंड बोर्ड दसवीं और 12वीं साइंस स्ट्रीम के परिणाम जारी, यहां देखें क्या रहा पास प्रतिशत
 

विज्ञापन
विज्ञापन

NATA 2022 Result: कैसे चेक करें परिणाम?

उम्मीदवार परिणाम को चेक करने के लिए नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन करें-: 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nata.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे NATA 2022 phase 1 के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब आपके परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।


यह भी पढ़ें-  Agnipath Recruitment: वायुसेना में अग्निपथ भर्ती के लिए इस तारीख से कर सकेंगे आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed