फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NABARD Grade A Result out for 150 posts at nabard.org, Know how to check

NABARD 2023: नाबार्ड ग्रेड ए भर्ती प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी, इस तरह कर सकते हैं डाउनलोड

Mon, 06 Nov 2023 09:44 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 06 Nov 2023 09:44 AM IST
सार

NABARD Grade A Result 2023: नाबार्ड ने ग्रेड ए भर्ती के लिए आयोजित की गई प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। सभी संबंधित उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।  

विज्ञापन
NABARD Grade A Result out for 150 posts at nabard.org, Know how to check
नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट - फोटो : नाबार्ड

विस्तार

NABARD Grade A Result 2023: नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट, यानी नाबार्ड ने नाबार्ड ग्रेड ए रिजल्ट जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट -nabard.org पर जाकर पीडीएफ फॉर्म में रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

योग्य उम्मीदवारों का नाम है लिस्ट में

यह भर्ती 150 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित की गई थी। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब परिणाम देख सकते हैं। जो लोग अगले दौर के लिए योग्य हो गए हैं, उनके रोल नंबर परिणाम पीडीएफ में सूचीबद्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगला चरण

नाबार्ड की ओर 16 अक्तूबर, 2023 को कुल दो घंटे के लिए प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई थी। नाबार्ड ग्रेड ए मुख्य परीक्षा, 19 नवंबर 2023 को आयोजित की जाएगी। आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "सभी उम्मीदवारों की जानकारी के लिए यह सूचित किया जाता है कि उपरोक्त पद के लिए ऑनलाइन मुख्य परीक्षा 19 नवंबर 2023 को आयोजित की जाएगी।"

नाबार्ड ग्रेड ए मेन्स परीक्षा 2023 के लिए एडमिट कार्ड उचित समय पर जारी किया जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार नाबार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

  • आधिकारिक वेबसाइट - nabard.org पर जाएं।
  • होमपेज पर, कैरियर नोटिस का चयन करें और फिर उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है "Assistant Manager In Grade 'A' (RDBS) - 2023 - Date Of Preliminary Examination: 16 October 2023 - List Of Roll Nos. Of Short Listed Candidates For Phase II - Main Examination"
  • पीडीएफ आइकन चुनें और परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए उसकी एक प्रति अपने पास रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed