फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MU launches portal for free online psychological counselling in six languages

COVID-19: मुंबई विश्वविद्यालय ने छह भाषाओं में लॉन्च किया फ्री काउंसलिंग पोर्टल, विद्यार्थियों को ऐसे मिलेगा लाभ

Tue, 07 Apr 2020 05:56 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 07 Apr 2020 05:56 PM IST
विज्ञापन
MU launches portal for free online psychological counselling in six languages
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मुंबई विश्वविद्यालय ने लॉकडाउन के दौरान विद्यार्थियों के मनोवैज्ञानिक परामर्श के लिए फ्री ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया है। यह पोर्टल छह भाषाओं में पेश किया गया है। इस पोर्टल के जरिए लॉकडाउन के दौरान विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखा जाएगा।

विज्ञापन


गौरतलब है कि इस वक्त देश में 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 14 अप्रैल को खत्म होगा। लॉकडाउन को देखते हुए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन स्थापित करने का निर्देश दिया था, ताकि लॉकडाउन के दौरान विद्यार्थियों की मानसिक चिंताओं को दूर किया जा सके। मुंबई यूनिवर्सिटी ने हिंदी और अंग्रेजी सहित छह भाषाओं में विद्यार्थियों की मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग के लिए फ्री पोर्टल पेश किया है। इसके जरिए विद्यार्थी लॉकडाउन के दौरान आसानी से मनोवैज्ञानिक परामर्श ले सकते हैं।
विज्ञापन

 

 

इस फ्री ऑनलाइन पोर्टल के जरिए विद्यार्थियों की  चिंता, भय और व्यग्रता जैसी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस पोर्टल को मुंबई विश्वविद्यालय के अप्लाईड साइक्लॉजी एवं काउंसलिंग सेंटर ने लॉन्च किया है। पोर्टल के जरिए विद्यार्थियों की काउंसलिंग होगी। विश्वविद्यालय का कोई भी विद्यार्थी इस पोर्टल के जरिए अपनी काउंसलिंग करा सकता है। यह एकदम मुफ्त सेवा है। इस सुविधा का लाभ पाने के लिए विद्यार्थियों को पहले विश्वविद्यालय की तरफ से उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को भरना होगा और उसके बाद वे अपनी काउंसलिंग करा सकते हैं।
 

खास बात यह है कि इस ऑनलाइन काउंसलिंग पोर्टल को विश्व स्वास्थ्य संगठन और अमेरिकन साइक्लॉजिकल एसोशिएन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप बनाया गया है। इसके लिए शिक्षकों को भी मानसिक समस्याओं के संबंध में प्रशिक्षित किया गया है। विद्यार्थी नीचे दिए गए लिंक के जरिए मानसिक परामर्श के लिए इस फॉर्म को भर सकते हैं और इस पोर्टल का लाभ उठा सकते हैं।


आप यहां क्लिक कर काउंसलिंग फॉर्म भर सकते हैं
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed