MSBSHSE: महाराष्ट्र बोर्ड ने बढ़ाई 12वीं की परीक्षा के लिए पंजीकरण करने की समय सीमा, अब इस तारीख करें आवेदन
Maharashtra Board Exams 2025: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इसके साथ ही प्राइवेट छात्रों के लिए पंजीकरण की समय सीमा को भी बढ़ाया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Maharashtra Board: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। राज्य में कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 14 नवंबर, 2024 है। जो भी छात्र इस बार बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, उनका पंजीकरण MSBSHSE की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in/mr पर होना जरूरी है।
विलंब शुल्क के साथ इस तारीख तक कर सकेंगे पंजीकरण
यदि किसी छात्र का पंजीकरण तय समय सीमा के भीतर नहीं हो पाता है, तो उसके लिए विलंब शुल्क के साथ आवेदन 15 से 22 नवंबर, 2024 तक पंजीकरण करने का मौका मिलेगा।
प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए पंजीकरण की समय सीमा भी बढ़ी
बोर्ड ने प्राइवेट उम्मीदवारों के लिए कक्षा 10 और 12 के आवेदन जमा करने की तिथियां भी बढ़ा दी हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार, जमा करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2024 तक बढ़ा दी गई है।
बोर्ड ने कहा है, सभी उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों और जूनियर कॉलेजों को निर्देश दिया जाता है कि वे आवेदन भरने से पहले कॉलेज प्रोफाइल में कॉलेज, संस्थान, मान्यता प्राप्त विषय और शिक्षक के बारे में सभी उपयुक्त जानकारी भरें।
डेटशीट पर है क्या अपडेट?
हालांकि बोर्ड ने अभी तक बोर्ड परीक्षा के लिए निश्चित कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है, लेकिन HSC और SSC परीक्षा 2025 फरवरी-मार्च में शुरू होने की उम्मीद है। बोर्ड के अधिकारी बाद में एक निश्चित कार्यक्रम जारी करेंगे। परीक्षाएं निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी।
ऐसे करें पंजीकरण
- MSBSHSE की आधिकारिक वेबसाइट msbshse.in. पर जाएं।
- होमपेज पर, कक्षा 12 परीक्षा अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।
- कक्षा 12 का आवेदन पत्र डाउनलोड करें या ऑनलाइन पोर्टल पर जाएं।
- फॉर्म भरने से पहले निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
- फिर अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटोग्राफ और पहचान प्रमाण अपलोड करें।
- प्रक्रिया पूरी करने के लिए परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
कमेंट
कमेंट X