फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MSBSHSE Maharashtra Board 10th, 12th results will be released soon, know when the results came in previous yea

MSBSHSE 2024: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं, 12वीं के रिजल्ट जल्द होंगे जारी, जानें पिछले वर्षों में कब आया परिणाम

Fri, 10 May 2024 12:45 PM IST
कृपा अरोड़ा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: कृपा अरोड़ा Updated Fri, 10 May 2024 12:45 PM IST
सार

Maharashtra SSC HSC Result 2024: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) जल्द ही कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी कोई आधिकारिक सूचना जारी नही की गई है। 

विज्ञापन
MSBSHSE Maharashtra Board 10th, 12th results will be released soon, know when the results came in previous yea
Maharashtra SSC HSC Result 2024 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

 
विज्ञापन

Maharashtra SSC HSC Result 2024: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) कक्षा 10वीं, 12वीं के रिजल्ट जल्द जारी कर सकता है। परिणाम जारी होने के बाद जो भी छात्र इस परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in और mahahsscboard.in पर जाकर अपने स्कोर चेक कर पाएंगे।

आपको बता दें कि यह परीक्षा मार्च में आयोजित की गई थी और महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में लगभग 26 लाख छात्रों ने भाग लिया था। छात्रों को अपने स्कोर को चेक करने के लिए अपने रोल नंबर का इस्तेमाल करना होगा। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षा में में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 35% अंक हासिल करने होंगे। इसमें सभी विषयों मुख्य और वैकल्पिक दोनों के लिए थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षा शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Maharashtra SSC HSC Result 2024: रिजल्ट जारी होने के बाद, कैसे चेक कर पाएंगे चेक

  • सबसे पहले उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएंगे। 
  • उसके बाद रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। 
  • अपना रोल नंबर और माता का नाम जैसे आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करके ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रर्दशित हो जाएगा।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद छात्र भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।

Maharashtra SSC HSC Result 2024: पिछले वर्षों में कब जारी हुए थे परिणाम 
 

  • 2023-  25 मई
  • 2022-  7 जून
  • 2021-  3 अगस्त 
  • 2020- 16 जुलाई
  • 2019- 28 मई

 

Maharashtra SSC HSC Result 2024: पिछले साल क्या रहा था पास प्रतिशत  

2023 में महाराष्ट्र कक्षा 12वीं में कुल पास प्रतिशत 91.25% रहा था। इस परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था। लड़कों के लिए पास प्रतिशत 89.14% वहीं लडकियों का पास प्रतिशत 94.73% दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed