फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MSBSHSE Class 10th Result 2026 out, Result Links Activated After Official Announcement

MSBSHSE 10th: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं में 92.09% बच्चे पास, लड़कियां रहीं आगे; हासिल किए 94.96 प्रतिशत अंक

Fri, 08 May 2026 12:07 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Fri, 08 May 2026 12:07 PM IST
सार

SSC Result 2026 Maharashtra: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज एसएससी यानी कक्षा 10वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष कुल 92.09 प्रतिशत छात्र-छात्राएं परीक्षा में सफल रहे हैं। परिणाम जारी होने के साथ ही रिजल्ट चेक करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय कर दिया गया है।

विज्ञापन
MSBSHSE Class 10th Result 2026 out, Result Links Activated After Official Announcement
- फोटो : Adobe Stock

विस्तार

SSC Result 2026 Maharashtra OUT: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज, 8 मई 2026 को कक्षा 10वीं (SSC) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपना परिणाम सीट नंबर और माता के पहले नाम की सहायता से देख सकते हैं। छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट और मार्कशीट ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in और sscresult.mahahsscboard.in पर जाकर लॉगिन करना होगा।  

विज्ञापन

लड़कियों ने फिर मारी बाजी

बोर्ड अध्यक्ष Trigun Kulkarni के अनुसार, इस बार भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 94.96% रहा, जबकि लड़कों का कुल पास प्रतिशत 89.56% दर्ज किया गया।

विज्ञापन

कोंकण सबसे आगे, संभाजीनगर सबसे पीछे

रिजल्ट में कोंकण मंडल ने 97.62% पास प्रतिशत के साथ पहला स्थान हासिल किया। वहीं छत्रपति संभाजीनगर मंडल 88.41% के साथ सबसे नीचे रहा। इसके अलावा मुंबई का रिजल्ट 94.97%, पुणे 94.24%, कोल्हापुर 95.47%, अमरावती 90.50%, नासिक 90.53% और लातूर 88.42% दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
 
श्रेणी प्रतिशत
कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 92.09%
लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.96%
लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 89.56%

मंडल/डिवीजन उत्तीर्ण प्रतिशत
कोंकण मंडल 97.62%
मुंबई मंडल 94.97%
कोल्हापुर मंडल 95.47%
पुणे मंडल 94.24%
नासिक मंडल 90.53%
अमरावती मंडल 90.50%
लातूर मंडल 88.42%
छत्रपति संभाजीनगर मंडल 88.41%

इन वैकल्पिक तरीके से देखें रिजल्ट

महाराष्ट्र कक्षा 10वीं के परिणाम छात्र केवल आधिकारिक वेबसाइट ही नहीं, बल्कि अन्य वैकल्पिक माध्यमों से भी देख सकते हैं। विद्यार्थी sscresult.mkcl.org, mahahsscboard.in और results.gov.in जैसी वेबसाइटों पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा डिजिटल लॉकर और एसएमएस सेवा के माध्यम से भी स्कोरकार्ड प्राप्त किया जा सकता है।

पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन

जो छात्र अपनी उत्तर पुस्तिका का पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहते हैं, उन्हें पहले उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी लेना जरूरी होगा। फोटोकॉपी मिलने की तारीख से पांच कार्यदिवस के भीतर छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट Maha HSSC Board पर जाकर निर्धारित शुल्क जमा करके करना होगा।

कब होगी कक्षा सुधार योजना और पूरक परीक्षा

फरवरी-मार्च 2026 की 10वीं परीक्षा में सभी विषयों में पास होने वाले छात्रों को कक्षा सुधार योजना के तहत तीन मौके दिए जाएंगे। ये अवसर जून-जुलाई 2026, फरवरी-मार्च 2027 और जून-जुलाई 2027 में मिलेंगे। वहीं, जून-जुलाई 2026 की पूरक परीक्षा के लिए पुनर्परीक्षा, प्रोमोशन और निजी छात्रों के आवेदन ऑनलाइन भरे जाएंगे।

9 मई से करें आवेदन

मार्कशीट और उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी के लिए आवेदन 9 मई 2026 से 23 मई 2026 तक ऑनलाइन किए जा सकेंगे। छात्र स्कूलों के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई और नेट बैंकिंग के जरिए ऑनलाइन किया जा सकेगा।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए “Maharashtra SSC Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन पेज में अपना रोल नंबर और माता का नाम दर्ज करें।
  • विवरण सबमिट करते ही आपका अनंतिम स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के उपयोग के लिए मार्कशीट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed