{"_id":"639ad4ac2e860532586f1701","slug":"mpsc-group-c-mains-final-answer-key-2022-released-download-at-mpsc-gov-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"MPSC Answer Key: एमपीएससी ने जारी की उद्योग निरीक्षक परीक्षा के लिए अंतिम उत्तर कुंजी, ऐसे करें डाउनलोड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
MPSC Answer Key: एमपीएससी ने जारी की उद्योग निरीक्षक परीक्षा के लिए अंतिम उत्तर कुंजी, ऐसे करें डाउनलोड
Thu, 15 Dec 2022 01:32 PM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Thu, 15 Dec 2022 01:32 PM IST
सार
MPSC Group C Mains Final Answer Key: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर महाराष्ट्र ग्रुप सी सर्विसेज के तहत उद्योग निरीक्षक के पद के लिए अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है।
विज्ञापन
MPSC Recruitment 2022
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MPSC Group C Mains Final Answer Key: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (MPSC) ने महाराष्ट्र ग्रुप सी सर्विसेज के तहत उद्योग निरीक्षक के पद के लिए हुई परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। महाराष्ट्र ग्रुप सी उद्योग निरीक्षक सेवा मुख्य परीक्षा 2021 में शामिल हुए उम्मीदवार एमपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट-mpsc.gov.in पर उपलब्ध अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
बता दें कि MPSC ने 17 सितंबर 2022 को उद्योग निरीक्षक पद के लिए महाराष्ट्र ग्रुप सी सेवा मुख्य परीक्षा आयोजित की थी। आयोग ने पहले अंतरिम उत्तर कुंजी जारी की थी। अब आधिकारिक वेबसाइट पर उस परीक्षा के लिए अंतिम उत्तर कुंजी अपलोड कर दी है। उम्मीदवार महाराष्ट्र ग्रुप सी सेवा मुख्य परीक्षा 2021-इंडस्ट्री इंस्पेक्टर पेपर-2 में उपस्थित हुए थे, वे इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
MPSC Group C Mains Final Answer Key ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले एमपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट-mpsc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर लेटेस्ट अपडेट सेक्शन में जाएं।
- होमपेज पर 'Adv.No.62/2022 महाराष्ट्र ग्रुप सी सर्विसेज मेन एग्जामिनेशन 2021-इंडस्ट्री इंस्पेक्टर पेपर 2-फाइनल की' फ्लैशिंग वाले नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
- यह आपको नई विंडो पर री-डायरेक्ट करेगा।
- अब यहां आपको एमपीएससी ग्रुप सी मेन्स फाइनल आंसर की 2022 की पीडीएफ मिलेगी।
- एमपीएससी ग्रुप सी मेन्स फाइनल उत्तर कुंजी 2022 डाउनलोड करें।
- इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सहेजें।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X