MPPSC SET 2024: जल्द शुरू होगा मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन, पूरा विवरण नीचे पढ़ें
MPPSC SET 2024: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य पात्रता परीक्षा (SET)के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। मध्य प्रदेश में सहायक प्रोफेसर के पदों के लिए जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हेने वाली है। इस परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी नीचे पढ़ें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MPPSC SET 2024: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य पात्रता परीक्षा (SET)के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक mppsc.mp.gov.in वेबासइट पर जाकर एमपीपीएससी एसईटी परीक्षा, 2024 के लिए 21 मार्च से आवेदन कर सकेंगे। एमपीपीएससी एसईटी परीक्षा राज्य में सहायक प्रोफेसर के पद के लिए उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है।
अधिसूचना के अनुसार, मध्यप्रदेश एसईटी 2024 परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल, 2024 है।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास शैक्षणिक योगयताएं इस प्रकार होनी चाहिए:
मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास यूजीसी-मान्यता प्राप्त संस्थानों से न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री या समकक्ष होना चाहिए। इसके अलावा, अपने अंतिम वर्ष की परीक्षाओं के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे उम्मीदवार भी आवेदन करने के पात्र हैं। एमपी सेट 2024 परीक्षा के लिए आवेदन करने की कोई आयु सीमा नहीं है।
आवेदन की शुरूआत- 21 मार्च, 2024
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 20 अप्रैल, 2024
सुधार विंडो- 27 मार्च से 22 अप्रैल, 2024
MPPSC SET 2024 Selection process : चयन प्रक्रिया
मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। आयोग ने अभी तक एमपी सेट परीक्षा तिथि की घोषणा नहीं की है। हालाँकि, परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड की तारीख जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित की जाएगी।
कमेंट
कमेंट X