फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MPPSC Issues MP SET 2025-26 Admit Card for Registered Candidates

MP SET Admit Card: मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, फटाफट इस लिंक से करें डाउनलोड

Sat, 21 Feb 2026 04:27 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 21 Feb 2026 04:27 PM IST
सार

MP SET Admit Card: मध्य प्रदेश एसईटी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं।
उम्मीदवारों को अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि प्रदान करके आधिकारिक वेबसाइट से इसे डाउनलोड करना होगा।

विज्ञापन
MPPSC Issues MP SET 2025-26 Admit Card for Registered Candidates
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)

विस्तार

MP SET Admit Card 2026: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने 20 फरवरी 2026 को मध्य प्रदेश SET 2025-26 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। इसमें अपना नाम, फोटो, परीक्षा केंद्र और तिथि सही से जांच लें। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी (जैसे आधार कार्ड) जरूर ले जाएं। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

क्या रहेगा परीक्षा पैटर्न?

परीक्षा एक ही सत्र में आयोजित होगी और इसकी कुल अवधि 3 घंटे (180 मिनट) होगी, जिसमें किसी प्रकार का कोई अंतराल नहीं दिया जाएगा। परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type) की होगी और अभ्यर्थियों को निर्धारित समय के भीतर सभी प्रश्न हल करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
प्रश्नपत्र विषय प्रश्नों की संख्या प्रति प्रश्न अंक कुल अंक परीक्षा अवधि
प्रथम (अनिवार्य) शिक्षण एवं शोध अभिवृत्ति (General Paper-I) 50 (सभी अनिवार्य) 2 अंक 100 3 घंटे (180 मिनट)
द्वितीय (वैकल्पिक) चयनित विषय (Paper-II) 100 (सभी अनिवार्य) 2 अंक 200 3 घंटे (180 मिनट)

अंतिम दिनों की तैयारी

  • उम्मीदवारों को नई पढ़ाई कम और रिवीजन (पुनरावलोकन) पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।
  • पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र और मॉक टेस्ट का अभ्यास जरूर करें।
  • यह परीक्षा ऑफलाइन (OMR शीट) पर होगी।
  • OMR शीट में गोले सही तरीके से भरने का अभ्यास पहले से कर लें।
  • परीक्षा में दो काले बॉलपॉइंट पेन साथ लेकर जाएं।
  • पेन पहले से चेक कर लें कि वे सही से काम कर रहे हों।
  • परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड और जरूरी दस्तावेज तैयार रखें।

ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

  • अपने मोबाइल/कंप्यूटर में ब्राउजर खोलें और MPPSC की वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "Admit Card" या "Download Admit Card - MP SET" लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर सभी जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  • Submit पर क्लिक करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अब एडमिट कार्ड को PDF में डाउनलोड कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed