फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MPPEB PAT 2022 Notification Released Registration begins on August 31 Sarkari Entrance Exam

MPPEB PAT 2022: एमपीपीईबी ने जारी की पीएटी की अधिसूचना, इस तारीख से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

Tue, 23 Aug 2022 10:16 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 23 Aug 2022 10:16 PM IST
सार

मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (MPPEB) ने प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT) 2022 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

विज्ञापन
MPPEB PAT 2022 Notification Released Registration begins on August 31 Sarkari Entrance Exam
मध्यप्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

MPPEB PAT 2022 Notification Out: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (MPPEB) ने प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT) 2022 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। आवेदन प्रक्रिया 31 अगस्त से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - peb.mp.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

MPPEB PAT 2022: 14 सितंबर तक जमा कर सकेंगे आवेदन पत्र

एमपीपीईबी की पीएटी की परीक्षा के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 14 सितंबर, 2022 तक है। इसके बाद, उम्मीदवार अपने आवेदन में 19 सितंबर, 2022 तक बदलाव कर सकते हैं। उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर के लिए 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 250 रुपये का भुगतान करना होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन

MPPEB PAT 2022: पीएटी परीक्षा अक्तूबर में आयोजित होगी

मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (MPPEB) पीएटी की परीक्षा 15 और 16 अक्तूबर, 2022 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए उपस्थित होंगे। बोर्ड द्वारा अभी तक परिणाम की तारीख की घोषणा नहीं की गई है। उम्मीदवार पीएटी 2022 क्वालीफाई करने के बाद विभिन्न राज्य स्तर के संस्थानों में बीएससी (कृषि), बीएससी (बागवानी), बीएससी (वानिकी), और बीटेक (कृषि इंजीनियरिंग) में प्रवेश ले सकते हैं।
 

MPPEB PAT 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां

  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    मध्य प्रदेश प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट की आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि : 31 अगस्त, 2022
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि : 14 सितंबर, 2022
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    ऑनलाइन आवेदन फॉर्म सुधार विंडो : 31 अगस्त से 19 सितंबर, 2022
  •                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    मध्य प्रदेश प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट 2022 की तिथियां : 15-16 अक्तूबर, 2022

MPPEB PAT 2022: आवेदन पंजीकरण के लिए कदम

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवार सबसे पहले एमपीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    होम पेज पर 'MP PAT 2022 रजिस्ट्रेशन' लिंक पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट के लिए आवश्यक विवरण के साथ पंजीकरण करें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    इसके बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अब उम्मीदवार आवेदन पंजीकरण फॉर्म को जमा करने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    भविष्य के संदर्भ के लिए एमपी पीएटी 2022 आवेदन पत्र की एक प्रति डाउनलोड और प्रिंट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed