MPPEB PAT 2022: एमपीपीईबी ने जारी की पीएटी की अधिसूचना, इस तारीख से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (MPPEB) ने प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT) 2022 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
MPPEB PAT 2022 Notification Out: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (MPPEB) ने प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT) 2022 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। आवेदन प्रक्रिया 31 अगस्त से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - peb.mp.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
MPPEB PAT 2022: 14 सितंबर तक जमा कर सकेंगे आवेदन पत्र
एमपीपीईबी की पीएटी की परीक्षा के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 14 सितंबर, 2022 तक है। इसके बाद, उम्मीदवार अपने आवेदन में 19 सितंबर, 2022 तक बदलाव कर सकते हैं। उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर के लिए 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 250 रुपये का भुगतान करना होगा।
MPPEB PAT 2022: पीएटी परीक्षा अक्तूबर में आयोजित होगी
मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (MPPEB) पीएटी की परीक्षा 15 और 16 अक्तूबर, 2022 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए उपस्थित होंगे। बोर्ड द्वारा अभी तक परिणाम की तारीख की घोषणा नहीं की गई है। उम्मीदवार पीएटी 2022 क्वालीफाई करने के बाद विभिन्न राज्य स्तर के संस्थानों में बीएससी (कृषि), बीएससी (बागवानी), बीएससी (वानिकी), और बीटेक (कृषि इंजीनियरिंग) में प्रवेश ले सकते हैं।
MPPEB PAT 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां
-
मध्य प्रदेश प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट की आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि : 31 अगस्त, 2022 -
ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि : 14 सितंबर, 2022 -
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म सुधार विंडो : 31 अगस्त से 19 सितंबर, 2022 -
मध्य प्रदेश प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट 2022 की तिथियां : 15-16 अक्तूबर, 2022
MPPEB PAT 2022: आवेदन पंजीकरण के लिए कदम
-
उम्मीदवार सबसे पहले एमपीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाएं। -
होम पेज पर 'MP PAT 2022 रजिस्ट्रेशन' लिंक पर क्लिक करें। -
प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट के लिए आवश्यक विवरण के साथ पंजीकरण करें। -
इसके बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें। -
अब उम्मीदवार आवेदन पंजीकरण फॉर्म को जमा करने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें। -
भविष्य के संदर्भ के लिए एमपी पीएटी 2022 आवेदन पत्र की एक प्रति डाउनलोड और प्रिंट करें।
कमेंट
कमेंट X