फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MPPEB declared the final result of MP Police Constable

MP Police Constable Result 2022: मध्यप्रदेश पुलिस कॉन्सटेबल का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Sun, 13 Nov 2022 05:33 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली Published by: सौरभ पांडेय Updated Sun, 13 Nov 2022 05:33 PM IST
सार

Madhya Pradesh Police Constable Result 2022: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने एमपी पुलिस कॉन्सटेबल का रिजल्ट जारी कर दिया है।



 

विज्ञापन
MPPEB declared the final result of MP Police Constable
results - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

MP Police Constable Result 2022: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने एमपी पुलिस कॉन्सटेबल का रिजल्ट जारी कर दिया है। एमपीपीईबी की तरफ से एमपी पुलिस कॉन्सटेबल रिजल्ट 2022 का लिंक आधिकारिक वेबसाइट- peb.mp.gov.in पर सक्रिय है। उम्मीदवार जो एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने संबंधित लॉग इन पर अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। एमपीपीईबी पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।  एमपीपीईबी ने रिजल्ट के साथ एमपी पुलिस कॉन्सटेबल कट ऑफ भी जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने अपनी कैटेगरी और पदों के लिए कट-ऑफ सेट के अनुसार नंबर हासिल किया है, वह परीक्षा में पास माने जाएंगे। 

विज्ञापन

 

MP Police Constable Result 2022: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • कैंडिडेट्स सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- peb.mp.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर, एमपी पुलिस कॉन्सटेबल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया लॉग-इन पेज खुल जाएगा।
  • अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि को दर्ज करें।
  • डिटेल्स जमा करके एमपीपीईबी लॉग इन पर पहुंचें।
  • रिजल्ट चेक करें और इसे डाउनलोड कर लें।
  • इसका एक प्रिंटआउट भी निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 नवंबर को जारी हुआ था फाइनल रिजल्ट

ऑनलाइन भर्ती परीक्षा 8 जनवरी से 17 फरवरी, 2022 तक आयोजित की गई थी, जिसके परिणाम 23 मार्च, 2022 को घोषित किए गए थे। अब अंतिम परिणाम 12 नवंबर, 2022 को घोषित किया गया है। एमपीपीईबी पुलिस कॉन्सटेबल फाइनल एग्जाम उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया गया था। जिन्होंने भर्ती प्रक्रिया के पहले चरण में क्वालीफाई किया था। आधिकारिक अपडेट के अनुसार, पहले राउंड के लिए एमपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 23 मार्च को जारी हुआ था और कुल 31,208 उम्मीदवारों ने अंतिम परीक्षा दौर के लिए क्वालीफाई किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed