फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MPESB PAT 2025: Madhya Pradesh Pre-Agriculture Test Answer Key Released; Raise Objections by This Date

MPESB PAT 2025: मध्य प्रदेश प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट की उत्तर कुंजी जारी; इस तारीख तक दर्ज कराएं आपत्ति

Tue, 29 Jul 2025 04:04 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Tue, 29 Jul 2025 04:04 PM IST
सार

MPESB PAT 2025: एमपी व्यापम ने प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। यह अनंतिम उत्तर कुंजी है, उम्मीदवार 31 अगस्त, 2025 तक उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठा सकते हैं। 

विज्ञापन
MPESB PAT 2025: Madhya Pradesh Pre-Agriculture Test Answer Key Released; Raise Objections by This Date
MPESB PAT 2025 Answer Key - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

MPESB Pre Agriculture Test 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) या एमपी व्यापम ने प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT 2025) की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। यह अनंतिम उत्तर कुंजी है, उम्मीदवार 31 अगस्त, 2025 तक उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठा सकते हैं।
विज्ञापन


आधिकारिक सूचना के मुताबिक, "प्रश्नपत्र में किसी भी प्रकार के त्रुटिपूर्ण प्रश्न/उत्तर के संबंध में आपत्ति केवल अभ्यर्थी द्वारा इस वेबसाइट पर ऑनलाइन प्रदर्शित लिंक के माध्यम से प्रस्तुत की जा सकती है। लिंक अपलोड करने के बाद आपत्तियां लेने की अंतिम तिथि 31/08/2025 है। इसके बाद लिंक निष्क्रिय कर दिया जाएगा।"
विज्ञापन

26 जुलाई को हुई थी PAT 2025 परीक्षा

प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT) 2025 का आयोजन 26 जुलाई, 2025 को दो पालियों में किया गया था। पहली पाली सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आयोजित हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एमपी प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट क्या है?

मध्य प्रदेश प्री एग्रीकल्चर टेस्ट मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है। परीक्षा विभिन्न व्यावसायिक स्नातक कृषि और बागवानी पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश राज्य के निजी और सरकारी कॉलेजों में प्रवेश मिलेगा। उम्मीदवारों को केवल प्रवेश परीक्षा में उनके अंकों के आधार पर मिलेगा और सीधे प्रवेश की पेशकश नहीं की जाएगी।

MPESB PAT 2025: उत्तर कुंजी के खिलाफ कैसे दर्ज करें आपत्ति ?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in. पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध "PAT 2025 Answer Key 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण (जैसे एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ) दर्ज करना होगा।
  • सबमिट पर क्लिक करें और आपकी उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
  • यदि किसी उत्तर पर आपत्ति हो, तो उसके सामने “Raise Objection” विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed